Weekly Horoscope 2022 : मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह (पढ़ें संपूर्ण राशिफल)
						
		
			      
	  
	
			
			  
	  
      
      
      
		
										
								
																	साप्ताहिक राशिफल : (21 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक) 
	 
	
		
			मेष - ARIES (Mar 21-Apr 20)
   
									
			
			 
 			
 
 			
					
			        							
								
																	
			 
			काम में ढिलाई से बचें, समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। लव लाइफ में किसी तरह की विवादित परिस्थिति न आने दें। आपकी मेहनत का फल मिलने का वक्त आ गया है। आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहेगी, आमदनी अच्छी होगी। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने का फायदा होगा, शोहरत बढ़ने वाली है। पैतृक संपत्ति आपके नाम की जाने की प्रबल संभावना है। खानपान के प्रति सजग रहें, कुछ भी बाहर का खाने से बचें।
 
									
										
								
																	
			 
			शुभ अंक : 5
			शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन
			
			वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
									
											
									
			        							
								
																	
			 
			अनअपेक्षित रूप से हुए आमदनी आपको किसी मुसीबत से बचा लेगी। लव प्रपोजल का इंतजार करने वालों को पॉजीटिव रिस्पांस मिल सकता है। किसी नई जगह की यात्रा जीवन में नयापन और ताजगी लेकर आने वाली है। आपके आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। जो बदलाव लाएंगे, उसका फायदा होगा। अपने आत्मविश्वास के कारण प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ने वाले हैं। आपके स्किल और क्षमता को कार्यक्षेत्र में पहचान मिलने वाली है।
 
									
											
								
								
								
								
								
								
										
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 18
			शुभ रंग : पिच
			
			मिथुन - GEMINI (May 21-Jun 21)
 
									
					
			        							
								
																	
			 
			बचत के ऊपर फोकस रहेगा, सही मैनेजमेंट करना होगा। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, उत्साहित रहेंगे। किसी के प्रति आपका केयर और लगाव प्यार में बदल जाने वाला है। मेडिटेशन के जरिये माइंड पॉवर बढ़ाने का प्रयास करेंगे। अनजाने लोगों के साथ प्रॉपर्टी डील करने से बचें। आप में से कुछ लोगों को विदेश शिफ्ट होने का मौका मिलेगा, सामने आए अवसर का पूरा लाभ लेना चाहेंगे। नए आइडिया से करियर में बदलाव ला सकते हैं। रिस्क का ध्यान देकर किया गया काम अपेक्षित सफलता देगा।
 
									
					
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 22
			शुभ रंग : इंडिगो
			
			कर्क - CANCER (Jun 22-Jul 22)
 
									
					
			        							
								
																	
			 
			आर्थिक स्तर पर आ रही समस्या अब दूर हो जाने वाली है। परिवार के किसी शादीयोग्य सदस्य की शादी तय हो सकती है। किसी ऐसे इंसान से मुलाकात की संभावना है जिसके प्रेम में पड़ सकते हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर सजग रहेंगे, फायदा होगा। प्रॉपर्टी का पुराना विवाद खत्म होने वाला है। जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। अपने लक्ष्य की तरफ गंभीरता से बढ़ते रहेंगे, नया स्किल सीख सकते हैं। पेंडिंग टास्क को पूरा कर लेने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
 
									
					
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 11
			शुभ रंग : हल्का लाल
			
			सिंह - LEO (Jul 23-Aug 23)
			 
 
									
					
			        							
								
																	
			आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे, भविष्य के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं। परिवार या बच्चों के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जाने की संभावना है। घर के रेनोवेशन का काम करवाए जाने की उम्मीद है। अनहेल्दी आदतों को दूर कर छोटी-छोटी समस्या से बचा जा सकता है। तनाव और एंजायटी से छुटकारा मिलने वाला है, ताजगी महसूस करेंगे। अपने लक्ष्यों पर पुनर्विचार कर सकते हैं, प्राथमिकता तय करना होगा। अपनी लगन और मेहनत से कार्यक्षेत्र में जगह बना पाएंगे, सीनियर आपको नोटिस में ले सकते हैं।
 
									
					
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 8
			शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
			
			कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
									
					
			        							
								
																	
			 
			परिवार के लोगों के साथ करियर विकल्प पर बात करेंगे, आवश्यक गाइड मिल जाएगा। अचानक कोई ट्रिप प्लान होने की संभावना है, उत्साहित रहेंगे। गाड़ी या मकान खरीदने के प्लान पर काम कर सकते हैं, बात बन जाएगी। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। कलिग्स सपोर्टिव रहेंगे, उत्साह बढ़ा सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। आमदनी का अतिरिक्त स्रोत तलाशने का प्रयास करेंगे, बैंक-बैलेंस बढ़ेगा।
 
									
					
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 11
			शुभ रंग : बेबी पिंक
			
			तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
			 
 
									
					
			        							
								
																	
			किस्मत का सितारा चमकेगा। जो भी करेंगे, सफलता मिलेगी। घरेलू समस्या को समय रहते सुलझा लेना बेहतर रहेगा, सुकून से रहेंगे। योग और मेडिटेशन शुरू करने से काम में फोकस बढ़ने वाला है। जिसे आप मन ही मन प्यार करते हैं, उसकी तरफ से प्रपोजल मिल सकता है। ट्रिप प्लान हो सकता है, अपने बैग तैयार रखें। आर्थिक क्षेत्र में किसी विशेषज्ञ की मदद लेना अच्छा रहेगा, काफी फायदा हो सकता है। आपका लीडरशिप स्किल और हुनर प्रमोशन या इन्क्रीमेंट का रास्ता खोलने वाला है।
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 18
			शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
			
			वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			 
			शेयर में पैसा लगाने वालों को मुनाफा होने की उम्मीद है। दोस्तों द्वारा रखे गए गेट-टु-गेदर पार्टी का मजा लेंगे। अपने शब्दों को लेकर स्पष्ट रहें और किसी मामले को धैर्यपूर्वक समझें। प्रॉपर्टी के मामले में चलने वाला नेगोशिएशन शानदार रहने वाला है। अपने आइडिया और प्लान को लेकर बात कर सकते हैं। आत्मविश्वास सफलता की कुंजी साबित होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं, प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिल सकता है।
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 1
			शुभ रंग : हल्का लाल
			
			धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			 
			ऑफिस के किसी टास्क को शानदार ढंग से पूरा करेंगे, सराहना होने वाली है। आमदनी का जरिया बढ़ने की उम्मीद है। बिजनेस वेंचर शुरू करने वालों को अपेक्षित लाभ होगा। लंबे रिलेशनशिप को पैरेंट्स की रजामंदी मिल जाने की उम्मीद है। सेहत को लेकर चल रही किसी परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भविष्य में होने वाले परिणाम पर नजर रखें। हर हाल में जल्दबाजी से बचना चाहिए। सामने आए अवसर का लाभ ले पाएंगे।
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 18
			शुभ रंग : पिंक
			
			मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
			 
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			प्रेम संबंध में मजबूती आने की उम्मीद है, संतुष्ट रहेंगे। प्रॉपर्टी का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से करने में सफल रहेंगे। सेहत को लेकर निश्चिंत रहें, सब अच्छा रहने वाला है। समय अच्छा चल रहा है, इसका पूरा लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या कोई बड़ा दायित्व मिलने वाला है। बिजनेस को विस्तार देने के लिए अनुकूल समय है, आगे बढ़ें। परिवार बढ़ाने की इच्छा रखने वालों को खुशखबरी मिल सकती है।
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 11
			शुभ रंग : सफेद 
			
			कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
			 
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			जीवन में नई खुशियां दस्तक दे सकती हैं। आमदनी में लगातार बढ़ोतरी के संकेत हैं, करियर में तरक्की होने की संभावना है। काम करने के नए तरीके आजमाएंगे, स्मार्ट वर्क करना बेहतर परिणाम देगा। पारिवारिक समस्या में बड़े भाई-बहनों का सपोर्ट मिल सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो कोई जोड़ीदार मिल जाने की प्रबल संभावना है। सही डाइट लें, खूब सारा पानी पीते रहने की जरूरत होगी।
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 8
			शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
			
			मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			 
			अपने करीबी लोगों और परिवार को प्रेम में बांधकर रखने में सफल रहेंगे। सही प्लानिंग और स्पष्ट विचार के साथ किया गया काम सफल रहेगा। प्रेम संबंध में आगे बढ़ने से पहले सही स्थिति का अंदाजा लगा लें। दूर यात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है। बिजनेस के रास्ते में आने वाले किसी अवसर को हाथ से जाने नहीं दे सकते। प्रोफेशनल स्तर पर आपका सितारा बुलंद रहेगा, किसी चुनौतीपूर्ण टास्क को पूरा करने से रुतबा बढ़ेगा।
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
			 
			शुभ अंक : 3
			शुभ रंग : कॉफी
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
									
										
								
																	
		
		 
		
				
		
						 
		
		
		
		
		 
		  
        
		 
	    
  
	
 
	
				       
      	  
	  		
		
			
			  अगला लेख