राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...

पं. प्रेमकुमार शर्मा
Astrology Horoscope
* Weekly Horoscope 2020 : साप्ताहिक राशिफल
 
मेष-
 
धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो जरूर जाएं, पर रास्ते में मिलने वाली कठिनाइयों के लिए भी तैयार रहें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लाल
 
वृषभ-
 
सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए अपनी ऊर्जा सही जगह लगाने की कोशिश करें। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। करियर को लेकर समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर चीजों को अपने पक्ष में करने के लिए जल्दी ही कुछ निर्णय लेने होंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
मिथुन-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह कठिन रहेगा। नौकरी से संबंधित सभी जरूरी निर्णय फिलहाल टाल दें। सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए तनावमुक्त और शांत रहने की कोशिश करें, तभी लाभ होगा। कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : बेबी पिंक
 
कर्क-
 
करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने और चीजों को आसानी से संभालने में कामयाब होंगे। अगर बच्चों को लेकर कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लैवेंडर
 
सिंह-
 
किसी चीज को पाने के लिए किसी चीज को खोना पड़ता है और किसी भी रिलेशनशिप को कामयाब बनाने का यहीं एक राज होता है, इसीलिए अपने रिश्तों को लेकर सतर्क रहें। अपने नए प्लान और प्रोजेक्ट को लेकर अपने माता-पिता के साथ जरूर विचार-विमर्श करें, लाभ होगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
कन्या-
 
धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मसलों पर किसी के साथ डील करते समय सतर्क रहें। प्रेम संबंधों को लेकर सजग रहने की जरूरत है। हो सके तो अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें, अच्छा महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डॉर्क ग्रे
 
तुला-
 
परिवार के सदस्यों के ऊपर अपने विचार थोपने की कोशिश न करें। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। विदेश में स्थित किसी प्लान में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनलाभ होगा। लोगों को ना कहने की आदत डालें, खासतौर से उन लोगों को, जो आर्थिक मसलों में दखल देने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 16
शुभ रंग : बेज
 
वृश्चिक-
 
धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों को लेकर हफ्ता अच्छा है। हर तरफ प्रेम का अहसास होगा। सेहत के लिए समय शुभ है। सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
धनु-
 
धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी जगह जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें, वरना पछताना पड़ेगा। प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह थोड़ा मिला-जुला रहेगा। प्रेम के मामलों में अपने विवेक से काम लें, लाभ होगा। सेहत को लेकर सजग रहें। अपने खान-पान की आदत पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीम
 
मकर-
 
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है। इस हफ्ते आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों में वृद्धि होगी। किसी यात्रा पर जाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है, इसलिए यात्रा पर जरूर जाएं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कॉफी
 
कुंभ-
 
धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। अचानक किसी से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय खुद के लिए निकालना आपके लिए अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : बेबी पिंक
 
मीन-
 
प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। अपने साथी के किसी भी कमेंट को लेकर बुरा न मानें। सेहत के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में समस्या आ सकती है। प्रॉप्रर्टी के रेट बढ़ने के कारण कोई किसी डील में देरी के योग बन रहे हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : वॉयलेट

ALSO READ: जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (24 फरवरी से 1 मार्च 2020 तक)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए माह का अंतिम दिन, जानें 30 अप्रैल का राशिफल

30 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख