Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope 2022: नए सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए 12 राशियों का हाल

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope 2022
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

साप्ताहिक राशिफल : (25 अप्रैल से 1 मई 2022 तक) 
 
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
weekly horoscope for all zodiac signs कला क्षेत्र में काम करने वालों को पहचान मिलेगी, कमाई बढ़ने वाली है। जीवनसाथी आपके प्रति गहरी भावना और कंसर्न दिखाएगा, आपको भी उसी अनुरूप ढलना होगा। किसी अचल संपत्ति में किया गया निवेश अच्छा रिटर्न देने वाला है। कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी मेहनत से जगह बना लेंगे। करीबी लोगों के साथ चल रहे किसी मनमुटाव को सुलझाने के लिए अनुभवी इंसान से सलाह ले सकते हैं। प्रॉपर्टी सेल परचेज से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
दृढ़ इच्छाशक्ति और परिस्थिति में ढल जाने की क्षमता से बाधाओं को टिकने नहीं देंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में सकारात्मक माहौल रहने की उम्मीद है। समय से पहले अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। वित्तीय स्तर पर कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। फैमिली बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। रिलक्सेशन टेक्निक या मेडिटेशन से ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे, तनाव दूर होगा। कोई दोस्त अचानक मिलने आ सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
आत्मविश्वास का स्तर बढ़ने की उम्मीद है, इससे प्रदर्शन में सुधार आएगा। सेल्फ सेंटर्ड लोगों के लिए सामाजिक जीवन निभा पाना कठिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किए किसी काम की वजह से कमाई के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ने वाली है। किसी स्कीम में लगाया गया पैसा शानदार रिटर्न दे सकता है। सही इलाज और उचित डाइट के जरिये किसी बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। आपके द्वारा रखे गए किसी आयोजन में परिजनों की अच्छी भीड़ जुटने वाली है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोज

कर्क- CANCER (Jun22-Jul 22)
 
किस्मत का सितारा बुलंद रहने वाला है, कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से नया संपर्क होने के संकेत हैं, जमकर मस्ती कर पाएंगे। प्रोफेशनल्स को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है, विदेश जाना पड़ सकता है। अपने प्रेम संबंध में जीवंतता लाने के लिए किसी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों के साथ बहुमूल्य समय गुजारने वाले हैं और उन्हें अच्छे-बुरे का फर्क समझा सकते हैं। अपनी बचत के पैसे को शेयर में लगाना सही कदम रहेगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का नीला

सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
आगे बढ़ने और खुद में सुधार लाने के लिए दुगनी मेहनत की जरूरत होगी। आप तब तक नहीं रुकने वाले, जब तक कि अपना टारगेट नहीं पूरा कर लेते। किसी बड़े शुभ कार्य का आयोजन कर सकते हैं। सभी परिजनों और करीबी लोगों को बुलाएंगे। मामूली दर्द की समस्या रहने वाली है। उचित आराम करने के लिए आपको ब्रेक लेने की जरूरत होगी। किसी अतिरिक्त स्रोत से आमदनी होने की संभावना है, समृद्धि आएगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
अपने साहसी गुण के कारण खास जगह बना पाएंगे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरा दमखम लगा सकते हैं। जहां तक करियर का मामला है, आगे बढ़ने की उम्मीद है, अपेक्षित जगह बना सकते हैं। किसी के प्रति अपनी फीलिंग खुलकर बताने में संकोच नहीं करेंगे। प्रेम संबंध में मजबूती और गहराई आने वाली है। आमदनी का नया जरिया खोजने का प्रयास करेंगे। सेहत के स्तर पर सब सामान्य रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला

तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
जीवन के संघर्ष में सहूलियत के साथ आगे बढ़ते रहेंगे, निजी और प्रोफेशनल स्तर पर सब सामान्य रहेगा। स्थिति को पहले से बेहतर अंजाम देना सीख सकते हैं। किसी दिलचस्प इंसान से मुलाकात की संभावना है, उसके प्रेम में पड़ सकते हैं। फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स में हिस्सा लेना शुरू करेंगे, काफी फायदा मिलेगा। गलतफहमी की वजह से घरेलू माहौल अशांत रहने की संभावना है, समझदारी से काम लें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें, पॉकेट पर भारी पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
उतार-चढ़ाव से परेशान न हों, जल्द ही आप इसकी भरपाई करने में सक्षम रहेंगे। सपनों को पूरा करने के लिए सच्ची लगन की जरूरत होगी। फिटनेस और सेहत के लिए योग का सहारा ले सकते हैं, फोकस बढ़ने की उम्मीद है। लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन का सपना पूरा हो सकता है। बेहतर आमदनी के लिए सिर्फ नौकरी के भरोसे नहीं बैठ सकते, कुछ विकल्प तलाशें। परिवार के लोगों के संग सामंजस्य की भावना बढ़ने की उम्मीद है। पार्टनर की पुरानी कोई गलती परेशान कर सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : बैंगनी

धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
उस सपने को फाइनली पूरा कर पाएंगे जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। बढ़ी हुई जिम्मेदारी का बोझ उठाने में सक्षम रहेंगे, प्रमोशन या इन्क्रीमेंट की अपेक्षा रख सकते हैं। जिस माहौल से आपको प्यार है, वैसा बनाकर रखने का प्रयास करेंगे। करीबी लोगों या बच्चों के साथ खूबसूरत समय बिताने का अवसर मिल सकता है, उत्साहित रहेंगे। कोई नया बिजनेस शुरू किए जाने की उम्मीद है, रफ्तार अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ पहले से ज्यादा नजदीकी महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बेबी पिंक

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
किसी बात से प्रभावित होकर अपने अंदर महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। सकारात्मक और आशावान नजरिया बनने वाला है। नए जॉब की तलाश में लगे लोग सफल हो सकते हैं, अच्छी सैलरी की अपेक्षा रख सकते हैं। परिवार में चल रहा किसी तरह का विवाद या कलह किसी तात्कालिक कारण से शांत हो सकता है। जल्द ही परिवार में शांति और सुकून देख सकेंगे। सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी। अपने शब्द पर नियंत्रण रखें, किसी का दिल दुखा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : परपल

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
आप नई ऊर्जा और उत्साह से भरकर काम करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ने वाला है। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। किसी के प्रेम में पड़ने के संकेत हैं, संबंध आगे जाने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र की चुनौती को बेहद संजीदगी से लेने वाले हैं, बॉस को प्रभावित करेंगे। किसी विषय को दोस्तों के साथ डिस्कस करने पर बेहतर विकल्प मिल सकता है। फिजूलखर्ची रोककर बचत पर ध्यान दें, पैसे की अचानक बड़ी जरूरत पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को पार करने में सक्षम होंगे, आत्मविश्वास मजबूत होगा। अपने लक्ष्य को लेकर दृढ़संकल्पित रहेंगे। काम से फुर्सत निकालकर खुद को समय दे सकते हैं, ताजगी का एहसास होगा। सेहतमंद और फिट रहना आपकी प्राथमिकता बनने वाली है। आपका उत्साह देखकर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, उम्मीद पर सटीक बैठेंगे। टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोग यादगार उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करेंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आपके मन को छू लेंगे सत्य साईं बाबा के 20 अमूल्य सुविचार