3 से 9 सितंबर 2018 : साप्ताहिक भविष्यफल

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
जो लोग हायर एजुकेशन की इच्छा रखते हैं, उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। आप में से कुछ लोगों को लोन की रकम चुकाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिक क्वालीफाइड लोग आ जाने से आपके लिए प्रतियोगिता बढ़ जाने की संभावना है। बिना किसी चीज की तहकीकात किए एडवांस पेमेंट करने से बचना हितकर होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता रहने के संकेत हैं। नवविवाहितों के सामंजस्य में कुछ समस्या हो सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आपके अंदर काम करने वाले लोग कोई मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। आप ये मान चुके हैं कि सारी गलती ऊपरी लेवल की है, आपसे कोई गलती हो ही नहीं सकती। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव में राहत मिलने की उम्मीद है। परिवार में जिस सदस्य की नई नौकरी लगी है, वो आपके कंधे से कुछ भार हल्का कर सकता है। अच्छे संबंध के लिए जरूरी है कि आप आपसी समझदारी विकसित करें। घर के बुजुर्ग अपनी व्यस्तता के लिए राह निकालने में सफल रहेंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा लाल
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
कोई न्यूली ज्वॉइन सब-ऑर्डिनेट आपके कंधे से काम का बोझ हल्का कर देने वाला है। प्रेमी के साथ डेट पर जा रहे हैं, तो अच्छे से अच्छा दिखने का प्रयास कर सकते हैं। अचानक आपके काम की सराहना होने की संभावना है। आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। कोई छोटा-मोटा कट लगने की आशंका है। जीवनसाथी की देखरेख में जल्द ही राहत मिल जाएगी।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
किसी लेन-देन के लिए पर्याप्त पैसा लेकर जाएं, पैसा कम पड़ने की संभावना है। आपको किसी समारोह को रोमांचक बनाने के लिए कुछ मस्ती और फन को जोड़ना होगा। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। किसी काम को नियत समय के अंदर पूरा करके सबकी सराहना हासिल कर सकते हैं। प्रेमी के साथ कई दिनों बाद मिलकर काफी राहत महसूस होने की संभावना है। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना आपके अंदर उत्साह का संचार कर सकता है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लाल
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
वित्तीय स्तर पर आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। गोल्ड खरीदे जाने की उम्मीद है। सैलरी बढ़ोतरी की राह देख रहे लोगों को निराशा हाथ लग सकती है। किसी की तरफ आकर्षित होने की संभावना है। घूमने जाने की योजना कैंसल हो जाने से आपके सारी रोमांचक विचार रखे रह जाने की संभावना है। निगेटिविटी से भरे लोग डिप्रेशन महसूस कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रीम
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
जो लोग अपना वजन कम करने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें अपेक्षा से भी अधिक सफलता मिलने की संभावना है। आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। किसी कठिन प्रतियोगिता में सफलता हासिल होने की उम्मीद है व आप सबकी सराहना के हकदार बनेंगे। पेशेवर डिबेट में आपके ज्ञान का टेस्ट होगा इसलिए तनाव से बाहर रहना जरूरी होगा। प्रतियोगिता से पहले आत्मविश्वास बढ़ाकर आप सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं। जीवनसाथी को प्रसन्न रखना आपकी प्राथमिकता हो सकती है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीच
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
बॉस के सामने व्यक्तिगत मुद्दों को उठाने के लिहाज से आज का दिन सही नहीं होगा। फिटनेस की चाहत रखने वाले लोग इसके लिए जी-तोड़ प्रयास कर सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग के उखड़े मूड को ठीक करने में सफल रहेंगे। घर में शांति वापस बहाल होने की उम्मीद है। पेशेवर स्तर पर किसी नए काम का दायित्व दिए जाने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मेजेंटा
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
यदि आप सचेत नहीं रहेंगे, तो कार्यस्थल पर किसी अर्जेंट और जरूरी काम में गलती कर सकते हैं। लगातार प्रयास के बाद आप अपने फेवरेट आर्टिस्ट से मिलने में सफल रहेंगे। जरूरी नहीं है कि आप अपने सभी शुभचिंतकों के लिए अपने दिल का दरवाजा खोल दें। रिफ्रेश होने के लिए जगह और हवा में परिवर्तन करना जरूरी हो गया है। आप इस पर विचार कर सकते हैं। कहीं से बड़ी रकम मिलने की संभावना है।
 
अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
कुछ रुका हुआ पेमेंट मिल जाने की उम्मीद है। आपका घर में बैठना जीवनसाथी को परेशान कर सकता है। घरेलू स्तर पर किसी कंट्रोवर्सी को शुरू होने से पहले ही खत्म कर देना सही रहेगा। मिसप्लेस्ड कर दिए गए किसी जरूरी सामान को ढूंढने में कामयाब रहेंगे। प्रेमी आपके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकता है। व्यायाम की शुरुआत किए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा हरा
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
जिस प्रॉपर्टी के लिए आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे, उसे हासिल कर सकते हैं। पेशेवर लोग क्लाइंट बनाने में सफल रहेंगे। टेक्नोलॉजी में अपडेट रहने से कार्यस्थल पर काम निपटाना आसान हो जाएगा। जीवनशैली की समस्या से ग्रस्त लोग सेहत में सुधार के लिए खुद में बदलाव ला सकते हैं। नॉर्थ-ईस्ट की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
कार्यस्थल पर की गई कोई गलती आपको समस्या में डाल सकती है। आंख मूदकर कहीं भी पैसा लगाने से बचें। दोस्ती में शर्त हारकर या लॉटरी से कहीं भी नुकसान हो सकता है। सावधानी के साथ किया गया निवेश आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। परिवार के किसी बच्चे को आपकी मदद की जरूरत हो सकती है, आपको उसकी मदद करने की जरूरत है। रोमांटिक ख्यालों को दरकिनार कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : आसमानी
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
बर्थडे पार्टी या मैरेज डे पार्टी सेलिब्रेट किए जाने की संभावना है। ट्रेकिंग पर जाना या बहुत ज्यादा घूमना आपको थका देने वाला साबित होगा, अति से बचें। विदेश में पढ़ रहे या वहां जाने की सोच रहे लोगों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं। अच्छा खाना, हल्का म्यूजिक और कैंडल लाइट डिनर प्रेमियों को नजदीक लाने के लिए काफी साबित होगा। किसी नकारात्मकता की चपेट से बाहर आने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रोजी ब्राउन

ALSO READ: सिंगर, राइटर, एडिटर या साइंटिस्ट होते हैं सितंबर माह में जन्मे जातक
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व और फल

Aaj Ka Rashifal: 13 मई 2024, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना भविष्‍यफल

13 मई 2024 : आपका जन्मदिन

13 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

अगला लेख