इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* साप्ताहिक राशिफल (4 से 11 सितंबर 2017) 

मेष
 
आपकी पेशेवर दक्षता की परीक्षा ली जाने की संभावना है, अपना श्रेष्ठ देने का प्रयत्न करें। व्यस्तता के बीच अन्य काम के लिए समय निकाल पाना आपके लिए असंभव है इसलिए तैयार रहें। अथक मेहनत के कारण शैक्षणिक मोर्चे पर आशातीत सफलता मिलने की संभावना हैं। आर्थिक समस्याएं दूर होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिल सकती है। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का नीला
 
वृषभ
 
कितनी भी उकसाने वाली परिस्थिति में सहिष्णुता बरकरार रखकर आप किसी चुनौतीपूर्ण माहौल से बाहर निकलने में कामयाब हो सकते हैं। वर्तमान परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए आपको एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। किसी पारिवारिक समारोह में पूर्णत: व्यस्त रहने की संभावना है। परिवार के प्रति आपके जिम्मेदार रवैए की सराहना हो सकती है। सामाजिक मोर्चे पर पुरानी जान-पहचान को फिर से जीवंत बनाने का अवसर मिलने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
मिथुन
 
पेशेवर मोर्चे पर आपके काम में तरक्की होने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने काम को पूरा करने के लिए आप पूरा समय ले सकते हैं। आप कुछ शोध करने में पर्याप्त समय व्यतीत कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर पाबंदी लगाने की जरूरत है जिससे कि आप आर्थिक संकट से बच सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों को एक-दूसरे को समझने के लिए कुछ समय देने की जरूरत महसूस हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
कर्क
 
जीवन के इस पड़ाव पर किसी की सलाह आपके लिए बहुमूल्य साबित हो सकती है। यदि आप पेशे में कुछ करने में असमर्थ साबित हो रहे हैं तो आपको काम की कोई और वैकल्पिक राह ढूंढना चाहिए। शैक्षणिक मोर्चे पर किए जा रहे निवेश का फायदा आपको आगे जाकर मिलने वाला है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर आप अच्छी सेहत का लाभ ले सकते हैं। बढ़ते खर्चों के बावजूद आर्थिक मोर्चे पर आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। किसी करीबी के प्रति आकर्षित होने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लैवेंडर
 
सिंह
 
किसी मनपसंद काम में शामिल होने के लिए आपको अपना प्रोफाइल कम करना पड़ सकता है। किसी के इरादों को जरूरत से ज्यादा पढ़ने की कोशिश करना आपको उससे और दूर कर सकता है, इस पागलपन में पड़ने से बचें। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी के साथ साझा पढ़ाई करना फायदेमंद साबित होगा। संपत्ति बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। सुकून और ताजगी पाने के लिए कहीं घूमने जाने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नीला
 
कन्या
 
किसी की मदद करना अच्छी बात है लेकिन एक हद तक ही सही रहेगा, ज्यादा विस्तार में जाने से नुकसान हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर कोई मनचाहा काम मिलने की संभावना है। पैसा ही पैसे को आकर्षित करता है। किसी अच्छे निवेश में जमा कर आप इसे चरितार्थ कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
 
तुला
 
रोमांटिक मोर्चे पर किसी को गलत संकेत जाने के कारण आपके रिश्ते पर बुरा असर पर सकता है, सावधान रहना हितकर होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार उठाना पड़ सकता है। ऑफिस में अफवाह उड़ाने वालों से दूरी बनाकर रखें। सामाजिक मोर्चे पर आपको जिस तरह की सफलता की दरकार है, उसे मिलने में थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता आने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : क्रीम
 
वृश्चिक
 
जो लोग आपकी जरूरत के वक्त हर समय आपके साथ खड़े नजर आते हैं उनके प्रति आप भी अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। करियर के मोर्चे पर आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ वक्त निकालें ताकि ये जान सकें कि आप कहां हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी सफलता अपवाद साबित हो सकती है। व्यापारिक साझेदार या किसी अन्य पार्टी के साथ मामला सुलझा लेने का सही मौका आपके सामने है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट
 
धनु
 
किसी अपने के खिलाफ आपके मन में नकारात्मक बातें भर दी गई हैं जिससे आपके विचलित होने की संभावना है। कार्यस्थल पर जिस बात का ज्ञान आप लोगों को देते रहते हैं यदि उस पर स्वयं ही अमल नहीं किया तो आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर तरक्की की संभावना है। शादीयोग्य लोगों के लिए आदर्श जोड़ीदार जल्द ही मिल सकता है। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केशरिया
 
मकर
 
जो आपसे अपेक्षा की जा रही है यदि आपने उसे पूरा नहीं किया तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। रिश्तों को सामान्य करने का आपका अथक प्रयास सफल होता नहीं दिख रहा है। शैक्षणिक मोर्चे पर घबराने से नहीं, धैर्य से ही बात बनेगी। पेशेवर मोर्चे पर कोई आपकी राय का विरोध कर सकता है, पर उस पर प्रतिउत्तर देने से बचें। पैसे को लेकर सावधानी रखना हितकर होगा, नुकसान की आशंका है। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केशरिया
 
कुंभ
 
जिसके साथ कभी आपकी नाराजगी चल रही थी, अब उन मतभेदों को भुलाकर आप संबंध को नया मौका दे सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जुड़ने का प्रयास कर सकते हैं, जो आपकी व्यावसायिक क्षमता को बढ़ा सके। स्वास्थ्य में पहले से बेहतर सुधार की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर सबकुछ सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के संकेत हैं। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
मीन
 
पेशेवर मोर्चे पर किसी प्रतिद्वंद्वी को मात दे सकते हैं। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी लगन आपको सफलता का प्रबल दावेदार बना रहा है। आज आप किसी समान विचार वाले व्यक्ति से मिल सकते हैं। समय की मांग है कि आप अपने प्यार में रोमांच का रंग भरें। जो लोग जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मजेंटा

देखें वीडियो 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख