9 से 15 जुलाई 2018 : साप्ताहिक राशिफल

पं. प्रेमकुमार शर्मा
राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...  
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
पेशेवर स्तर पर अच्छा समय आने वाला है, ग्राहकों का झुकाव आपकी तरफ बढ़ेगा। जिस क्षेत्र में आपकी कुशलता है, उसमें बेहतर मौका मिलने वाला है। जब तक आप किसी योजना को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाते, किसी भी निवेश पर भरोसा करना ठीक नहीं है। आपसे दूर रहने वाले बच्चे मिलने के लिए आ सकते हैं। उनके आने की खुशी में उत्साहित रहने की संभावना है। किसी से प्रेम संबंध की चाहत रखने वाले लोगों की बात बन जाने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
तुनकमिजाजी और बिना सोचे-समझे बोलने की आदत के कारण जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आपको किस्मत धोखा देती हुई नजर आ रही है। कोई महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकता है। कार्यस्थल पर मिली रियायत आपकी जान बचा सकती है। कोई फायदेमंद नजर आने वाला सौदा आपके हाथ से निकल जाने की संभावना है। ज्यादा काम करने की वजह से थकान का अनुभव कर सकते हैं। प्रेम संबंध में ठहराव आने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रीम
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
नवविवाहितों के पहले के मुकाबले अब अनुकूल होने में आसानी हो सकती है। आप में से कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा की संभावना प्रबल नजर आ रही है। बड़े घर में शिफ्ट होने की संभावना है। नवनिर्मित घर को अब फिनिशिंग टच दिए जाने से अब आप रोमांच और राहत दोनों का अनुभव कर सकते हैं। जिस काम को लेकर आप पर जुनून सवार है, उसके लिए अतिरिक्त समय दिया जा सकता है। सामाजिक स्तर पर व्यक्तिगत संबंध बनाने का सोच बदल सकते हैं।

ALSO READ: जुलाई 2018 : क्या लाया है यह माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों के सितारे

 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : स्काई ब्लू
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
पढ़ाई के स्तर पर बहुत ज्यादा सुधार किए जाने की उम्मीद है। करीबी लोगों के साथ वक्त बिताए जाने की संभावना है। शहर से बाहर घूमने जाने की योजना आपको आकर्षित कर सकती है, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरूरी होगा। जिसे आपके प्रति आकर्षण महसूस हो रहा है, वो अपनी भावना का इजहार कर सकता है। घर खरीदने जा रहे लोग अपने लिए कुछ घरों पर विचार कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहने के कारण आर्थिक स्तर पर कोई समस्या नहीं रहेगी। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
फिजिकल कंडीशन सही रहने के कारण उत्साहित और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग घर में पार्टी या मिलन समारोह रखने की जिद कर सकते हैं। प्रेमी के साथ वक्त बिताए जाने की संभावना है। जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आ सकते हैं। यदि आप लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं, तो आपको सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरूरत है। बचत पर ध्यान देना समय की मांग हो सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीच
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
पेशेवर ट्रेनिंग के दौरान आप सबसे सक्षम साबित होने वाले हैं। प्रमोशन की राह देख रहे लोगों की बात बनती नजर आ रही है। सामाजिक स्तर पर किसी अन्य से प्रतिस्पर्धा के चक्कर में आप अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। आप प्रशंसा पाने वालों की श्रेणी में शामिल हो सकते हैं। पैसे के मामले में आपको थोड़ी गोपनीयता बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

ALSO READ: दिल के कोमल और रहस्यवादी होते हैं जुलाई में जन्मे जातक...
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आप में से कुछ लोग रोमांस के पीछे वक्त बर्बाद कर सकते हैं। प्रेमी के साथ बांटने के लिए आपके पास कई सारी चीजें हो सकती हैं। पेशेवर स्तर पर आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरे भी आप के साथ अच्छे बने रहेंगे। पढ़ाई के स्तर पर नई शुरुआत बहुत अच्छी रहने की संभावना है। परिवार आपको कुछ देना शुरू कर रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपको मनमानी करने की छूट मिल गई। दोस्तों के साथ समय बिताना मनोनुकूल रोमांचक साबित होने की संभावना नहीं दिख रही।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
बीमार चल रहे लोग अपने प्रयास से खुद को ठीक करने का संकल्प ले सकते हैं। हाल ही में शुरू किए गए व्यायाम का सकारात्मक असर नजर आ सकता है। जब आप कुछ करने की ठान लेते हैं, तो उसे पाकर ही दम लेते हैं। व्यापारी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किसी नए प्लान की शुरुआत कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आपकी छवि मजबूत होने की संभावना है। आमदनी अच्छी रहने से आर्थिक सेहत में सुधार होगा। बातें बनाने वाले लोगों से दूर रहना हितकर होगा। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
परिवार के किसी नौजवान की एक छोटी-सी उपलब्धि से आपको बड़ी खुशी हासिल होने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर किसी की मदद के लिए आप सदैव हाजिर रहते हैं। आपके इस व्यवहार की सराहना होने की संभावना है। बड़े घर में शिफ्ट होने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। फ्रीलांसरों के पास काम की अधिकता बनी रहेगी। किसी काम में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाने की संभावना है। प्रेमी के साथ किसी सुदूर देहात के भ्रमण पर जाना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
पेशेवर स्तर पर स्थिति आपके अनुकूल बनती नजर आ रही है। यदि पेशेवर स्तर पर आपको कोई गलती होने की संभावना है तो फिक्र न करें, बॉस द्वारा उसे संभाला जा सकता है। घरेलू स्तर पर एक जैसी दिनचर्या से बोरियत का माहौल रहेगा। बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नए जोड़ों के जीवन में प्यार बना रहेगा। पैसे को लेकर आप चिंतित रहेंगे, हालांकि आपकी चिंता की कोई ठोस वजह नहीं है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का नीला
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आप किसी करीबी की जरूरत के लिए अवकाश ले सकते हैं। नया वाहन खरीदे जाने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने पार्टनर के प्रति जैसी भावना रखेंगे, आपको भी बदले में वही हासिल होगा। शादीयोग्य युवाओं की बात बनती नजर आ रही है। पढ़ाई के मामले में किसी की मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप लोगों की सराहना भी हासिल करेंगे। आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आप में से कुछ लोगों को नए व्यापार के लिए परिवार से पूरा सहयोग मिलने वाला है। नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग शिफ्ट बदले जाने के लिए आग्रह कर सकते हैं। परिवार के किसी नौजवान से मिलने के लिए यात्रा किए जाने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर व्यस्तता बढ़ने से परिवार के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो सकता है। परिवार में शांति और खुशी बनी रहेगी। आर्थिक स्तर पर उन्नति होने की उम्मीद है, लेकिन आपको संगठित होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख