साप्ताहिक राशिफल (10 से 17 जुलाई 2016)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
इस सप्ताह किसके चमकेंगे सितारे, जानें... 
 


मेष
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
व्यावसायिक मामलों में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। बात कहने का ढंग अधिकारियों को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग रहेंगे। संपत्ति मामलों के क्रय-विक्रय लाभकारी रहेंगे। स्वजनों से उत्तम सहयोग मिलेगा। प्रेमी साथी सृजनात्मक कार्यों की तरफ बढ़ेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंताएं उभर सकती हैं। लंबी यात्रा व जल क्रीड़ा में सावधानी रखें।
 
 

वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
कार्यक्षेत्र में नाम बढ़ेगा। अधिकारियों को आपकी कार्यशैली पंसद आएगी। उच्च शिक्षा में एक नया मुकाम हासिल होगा। सप्ताह के द्वितीय भाग में भू व वाहन सुख में वृद्धि होगी। कला, कानून, तकनीकी क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त होगी। किसी नजदीकी रिश्ते में स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। तैराकी व यात्रा मामलों में सावधानी रखें।
 
 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग बेबी पिंक।
 
सप्ताह की शुरुआत से ही पारिवारिक संदर्भों में भाग्य साथ देगा। विवादों का हल शांति व संतोषपूर्ण रहेगा। सामाजिक व्यवहार में दक्षता प्राप्त होगी। भू-जायदाद के अदालती संदर्भों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। उच्च पाठ्क्रमों का साहित्य मित्र के सहयोग से मिलेगा। स्वास्थ्य मामलों में गिरावट व कार्यक्षेत्र में तनाव उभर सकते हैं।
 
 

कर्क
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
स्वास्थ्य मामलों में उत्तम प्रगति होगी। तन-मन जोश व जज्बे से परिपूर्ण रहेगा। सरकारी कार्यों में किस्मत साथ देगी। पितातुल्य बुजुर्ग के सहयोग से पारिवारिक व अर्थ विवाद हल होंगे। सप्ताहांत में स्थायी रोजगार हेतु अधिक भाग-दौड़ रहेगी। यात्रा व भू-जायदाद संबंधी मामलों में धनलाभ व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रणय प्रकरणों में मधुरता रहेगी।
 
 

सिंह
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग गहरा हरा।
 
इस सप्ताह उत्तम मानसिक शक्ति का विकास होगा। उच्च मंत्रणा दक्षता प्राप्त होगी। आय के स्रोत समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसंगिनी के सम्मान व सुख में वृद्धि होगी। भू-भवन व प्रवास संदर्भों में जरूरी कागजातों की वैधता को ध्यान में रखें, कहीं चूक हो सकती है। 
 
 

कन्या
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
आजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल प्रगति होगी। सौंदर्य, कला, तकनीक के क्षेत्रों में रोजगार के सुनहरे अवसर रहेंगे। निजी व सरकारी क्षेत्रों में लाभकारी योजनाएं हाथ लगेंगी। वैवाहिक जीवन सुख-संतोष के साथ बीतेगा। सप्ताह के द्वितीय भाग में अर्थ संदर्भों में गिरावट हो सकती है। यात्रा व तैराकी में सावधानी रखें। प्रणय प्रकरणों में तनाव हो सकते हैं।
 

 
तुला
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
शैक्षिक व व्यावसायिक सफलता का परचम लहरा उठेगा। आय के स्रोत समृद्ध रहेंगे। चिकित्सीय, विज्ञान, कला व तकनीक क्षेत्रों में रोजगार के श्रेष्ठ अवसर रहेंगे। विषय विशेषज्ञ के सहयोग से संबंधित विषय में महारथ हासिल होगी। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, कटु शब्दों से बचें। यात्रा के दौरान कीमती सामान संभालकर रखें।
 

 
वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
सामाजिक व प्रशासनिक कार्यों का दायरा बढ़ेगा। व्यापार व कार्यक्षेत्र में स्थानीय पहचान बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। लेखन व बौद्धिक क्षमताओं का उत्तम विकास होगा। सप्ताहांत में विदेश मामलों की लाभकारी यात्रा के संकेत मिलेंगे। शुभ व मांगलिक कार्यों की बयार बहेगी। धन व कानूनी मामलों में विवाद गहरा सकते हैं।
 
 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
भू-जायदाद के मामलों में लाभ बढ़ेगा। बाजार में साख बनेगी। मनोनुकूल, सुन्दर, सुशील जीवनसाथी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य मामलों की उठापटक समाप्त होगी। गुप्तांगों की पीड़ा से छुटकारा मिलेगा। उच्च शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। सप्ताहांत में वित्तीय अभाव की स्थिति हो सकती है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे।
 
 

मकर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग पीच।
 
दांपत्य जीवन सुख-समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। व्यापारिक प्रसार के नायाब तरीकों पर अमल होगा। आर्थिक प्रगति हेतु निकटवर्ती लोगों से चर्चा होगी। किसी काम-धंधे का श्रीगणेश करने की कशमकश जारी रहेगी। सप्ताह के तृतीय भाग में स्वास्थ्य पीड़ाएं उभर सकती हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। प्रेमी साथी दांपत्य जीवन की ओर अग्रसर होंगे।
 
 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग मटमैला।
 
वित्तीय प्रगति हेतु निकटवर्ती लोगों से चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र की प्रगति से एक नया हौसला या जज्बा रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सुनहरे कल ओर अग्रसर होंगे। उच्च शैक्षिक प्रयासों को गति मिलेगी। सप्ताहांत में अदालती विवाद गहरा सकते हैं। नेत्र व रक्त पीड़ाओं की आशंका रहेगी। तले व तीखें पदार्थों का नियमित सेवन हानिकारक हो सकता है।
 
 

मीन
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
शारीरिक पीड़ाओं से निजात मिलेगी। संयमित दिनचर्या से लगाव बढ़ेगा। अचानक ही कहीं से धनलाभ होगा। वाहन व भवन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। अध्यापक, सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीक व सौन्दर्य के क्षेत्रों में रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। प्रेमी साथी सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। पारिवारिक संदर्भों में विवाद हो सकते हैं, उग्र होने से बचें।

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Pradosh vrat : प्रदोष व्रत पर करें 3 उपाय बदल जाएगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आपका 17 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

अगला लेख