क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* साप्ताहिक राशिफल (14 से 21 मई 2017) 
 
मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
गृहस्थ जीवन में परस्पर सहयोग व चाहत रहेगी। कार्य व व्यवसाय में सफलता की ओर बढ़ेंगे। निवेश की गई पूंजी बढ़त के साथ प्राप्त होगी। मकान व दुकान खरीदने में विवाद न हो इसलिए कानूनी पहलुओं को ध्यान रखना होगा। सहकर्मियों व अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। धार्मिक साहित्य सुनने की उत्सुकता रहेगी। वाहन व भूमि विवादों की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड़ खिलाएं।
 
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद। 
 
आपके अच्छे स्वभाव व व्यवहार से घर की खुशियों में इजाफा होगा। बच्चों की सफलता से मन में प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में उन्नति की ओर दौड़ेंगे। कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। जमीन-जायदाद के विवादों को हल करने की पुरजोर कोशिश हो सकती है। व्यर्थ यात्रा व व्यय से बचना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य नर्म होने की आशंका है। खान-पान का ध्यान रखना होगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।

ALSO READ: मई माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं, जानिए 13 विशेष बातें...
 
मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
कार्य व व्यवसाय में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मोटर वाहन व परिवहन के क्षेत्रों में आमदनी बढ़ेगी। जीवनसाथी के पसंद के मुताबिक वस्त्राभूषणों की खरीददारी में रुचि रहेगी। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। आजीविका के साधनों से उत्तम लाभ रहेगा। पूंजी व स्वास्थ्य को लेकर भाग-दौड़ हो सकती है। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। शैक्षिक व प्रतियोगी सफलता हेतु प्रयासों को तेज करना होगा।
 
कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली आसमानी। 
 
शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को चमकाने की चिंताएं हो सकती हैं, जो आगामी समय में हल होंगी। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने में सफल रहेंगे। सेहत उत्तम रहे इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें। प्रेम- प्रसंगों में साथी की भावनाओं को समझें, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें, यह मनमुटाव की स्थिति दे सकता है।
 
 
 
 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
रोजगार की समस्याएं हल होंगी। व्यापारिक उन्नति हेतु भाग-दौड़ सप्ताह की शुरुआत से रहेगी किंतु राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को विरोधी ठेस पहुंचा सकता है। शैक्षिक क्षेत्रों में उत्तम सफलता सुनिश्चित है, बशर्ते तुलनात्मक अध्ययन जारी रखें। आपके लिए माता-पिता के निर्देश मददगार साबित हो सकते हैं। अर्थ व प्रणय प्रकरणों में एहतियात की जरूरत रहेगी। यात्रा योजनाओं में फेरबदल की आशंका रहेगी। 
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग लाल।
 
बच्चों की सफलता के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्य व व्यापार में मनोनुकूल तरक्की प्राप्त होने से उत्साह रहेगा। कुछ मामलों में चल रहा धनाभाव जल्द ही समाप्त होने के संकेत देगा। प्रेम मामलों में थोड़े एहतियात की जरूरत रहेगी। शारीरिक आरोग्यता के नियमों में दिलचस्पी बढ़ेगी। धार्मिक लाभ की ओर रुझान बढ़ेगा। सेहत नर्म होने की आशंका है। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। 
 
तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग केसरिया। 
 
तन, मन जोश व उमंग के साथ पुन: खिल उठेगा। व्यापार व कार्यक्षेत्र में मजबूती के साथ बढ़ेंगे। विदेश से संबंधित यात्रा या खुशखबरी मिलेगी। खनन व भवन निर्माण के कार्यों में दक्षता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत रंग लाएगी। प्रेमी साथी आवेशित होने से बचें। अदालती मामलों में भागदौड़भरी स्थिति का सामना कर पड़ सकता है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा। कहीं न कहीं से धनलाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शैक्षिक व व्यापारिक पहलुओं को निखारने के प्रयास सफल होंगे। पिछले दिनों के व्यापारिक घाटे की भरपाई कुछ हद तक होगी। भूखंड व मकान खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जांच लें अन्यथा हानि हो सकती है। पक्षियों को हरी मूंग डालें।
 
 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
कार्यक्षेत्र में खुशियां प्राप्त होंगी। पदोन्नति के शुभ योग रहेंगे। पिछले दिनों से चल रही स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी। अर्थलाभ के रास्ते खुलेंगे। किसी सहयोगी कारोबारी का पुन: सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु अदालती विवादों को पुन: उठा सकते हैं। कार्य करने का तजुर्बा रंग लाएगा। सप्ताहांत में भाई व पितृपक्ष से तनाव उभर सकते हैं। अनावश्यक क्रोध व विवाद हानिप्रद हो सकता है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
 
इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्रों में उन्नति की ओर बढ़ेंगे। निजी व सरकारी क्षेत्रों में उत्तम किंतु अंशकालिक सेवाओं के अवसर प्राप्त होंगे, स्थायी रोजगार हेतु और प्रयास करने होंगे। व्यावसायिक योग्यताओं को उच्च बनाने की कोशिशें सफल रहेंगी। भवन व वाहन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। निवेश व व्यापारिक संदर्भों में अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सेहत पक्ष उन्नत रहे इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें।
 
कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
 
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। पिता व भाई से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य शक्ति व जोश से पूर्ण रहेगा। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। दिमागी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करने में कामयाब रहेंगे। विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। कोई शरारती तत्व नाम बदनाम करने की साजिश रच सकता है, सावधानी रखें। व्यावहारिक ज्ञान में इजाफा होगा। प्रेम संदर्भों में मधुरता कायम रहेगी। भू-जायदाद के विवादों को हल करने में कुछ समय और लग सकता है किंतु सार्थक प्रयास अवश्य ही सफल होंगे। धर्म कार्यों के योग रहेंगे।
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नारंगी।
 
स्वजनों के मध्य प्यार व सहयोग रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा वातावरण रहेगा। कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। कारोबार को विकसित करने हेतु सार्थक किंतु सही प्रयास करने होंगे। पूंजी निवेश कंपनी की वैधता को जांच कर ही करें अन्यथा हानि हो सकती है। प्रेम संदर्भों में आनंददायक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य कुछ सुस्त व नर्म हो सकता है। विरोधी कोई कानूनी पेंच फंसा सकते हैं, सावधानी रखें। 

 
Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख