Weekly Rashifal 23 to 29 December: जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका भाग्य

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* साप्ताहिक राशिफल
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
पढ़ाई के स्तर पर खुद को आगे ले जाने के लिए आप प्रयास कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर बदलाव लाने का अच्छा मौका मिलने वाला है। आपने अपने परिवार को वक्त देना शुरू किया है और बहुत जल्दी ही इसका सकारात्मक परिणाम नजर आने की संभावना है। किसी परियोजना की लागत बढ़ जाने से आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। वित्तीय स्तर पर जब तक किसी बात को लेकर आश्वस्त न हो, उसे लागू करने से बचें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
किसी प्रभावशाली इंसान के मदद मिलने की उम्मीद है। किसी कारण से रुका हुआ काम अब शुरू हो जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोग ऑफिशियल टूर पर विदेश जा सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने की चाहत में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परिस्थितिवश शुरू हुआ किसी के प्रति आकर्षण प्रेम संबंध में बदल जाने की संभावना है। आमदनी अच्छी रहने के कारण लक्जरी लाइफ की तरफ लगाव बढ़ने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
पढ़ाई के मामले में किसी की बराबरी करना आपके लिए संभव नहीं लग रहा। अपनी प्राथमिकता को समझने और उस पर टिके रहने में आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। खान-पान में परिवर्तन करने से कोई लाभ नजर नहीं आ रहा इसलिए खाना कम करने का प्रयास रहेगा। अच्छी आमदनी रहने के कारण निवेश के विषय पर समझदारी से विचार किए जाने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर कोई गलत निर्णय आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सलेटी
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
आपको किसी मामले में तत्काल फैसला लेने की जरूरत हो सकती है। परिवार में शांति कायम होने की उम्मीद कर सकते हैं। घरेलू स्तर पर सुकून रहने से आपका उत्साह बना रहेगा। लंबे समय से चलने वाला प्रेम संबंध विवाह के बंधन में बंध जाने की संभावना है। शादीयोग्य लोगों का भी भाग्य खुलने वाला है, जीवनसाथी की तलाश पूरी होती नजर आ रही है। घर बदलने जा रहे लोगों को पहले से बेहतर परिवेश मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : भूरा
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
समय को पंख लगते देर नहीं लगती। पढ़ाई के मामले में जो योजना आपने बना रखी है, उस पर अमल करने का समय आ गया है। पेशेवर मोर्चे पर कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है, लेकिन आपकी चाहत अभी और आगे जाने की रहेगी। आर्थिक स्तर पर थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। दोस्तों के समूह में अपना रुतबा बनाने के लिए खूब पैसा खर्च किए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा पीला
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
किसी की तीखी टिप्पणी आपको तेज हथियार-सा चोट पहुंचा सकती है। कार्यस्थल पर आप अपने अनुसार सबकुछ बदल नहीं सकते, पर थोड़ा-बहुत परिवर्तन तो लाया ही जा सकता है। यदि आप अपने बॉस का प्रिय बनना चाहते हैं तो अपनी दिलचस्पी दिखानी होगी। वित्तीय कठिनाई की वजह से अनावश्यक खर्च करने से बच सकते हैं। प्यार में हार का सामना कर चुके लोगों की किस्मत खुलने वाली है और कोई आपकी जिंदगी में आने वाला है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आज का दिन आपके लिए अतीत की पुरानी खराब यादों को भुलाकर अच्छे मकसद के साथ आगे बढ़ने का दिन है। आपनी बातों से किसी का मन जीत लेने की क्षमता का लाभ पेशेवर स्तर पर मिलने वाला है, बॉस पर भी ये जादू चलने वाला है। माता-पिता के साथ अच्छा संबंध आपको अपने मन की बात रखने के लिए प्रेरित कर सकता है। रोमांटिक स्तर पर आप खुद को सातवें आसमान पर महसूस करने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का हरा
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
कठिन समय से आपको समझदारी और धैर्य के साथ लड़ना होगा। जो लोग किसी तरह की ट्रेनिंग ले रहे हैं, उन्हें किसी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। जो लोग कुछ नया करने जा रहे हैं, उन्हें अपने परिवार का भरपूर समर्थन और प्रोत्साहन मिलने वाला है। आप किसी के तरफ आकर्षित तो हो रहे हैं लेकिन ये प्यार है या सिर्फ आकर्षण, इस बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई आपको सलाह दे सकता है, इंकार करने से पहले उस पर एक बार विचार करना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर शांति बनाए रखने के लिए आपको बहुत कोशिश करनी पड़ सकती है। घर का बढ़ता खर्च आपको आमदनी का अन्य जरिया तलाशने के लिए प्रेरित करने वाला है। कोई दोस्त या सहकर्मी आपके कंधे का बोझ हल्का कर सकता है। आज अपने परिवार के साथ कुछ रोमांचक पल बिताए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा पीला
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
कोई आपको वीआईपी ट्रीटमेंट देने वाला है। आप समान्यत: खुश रहते हैं। आपकी यह खुशमिजाजी आगे भी जारी रहेगी। जिस स्कॉलरशिप को पाने के लिए आप प्रयासरत थे, अब वो मिल जाने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की उम्मीद है। प्रेमी को बस आवाज देने की जरूरत है, पर वक्त आपके लिए हाजिर रहने वाला है। जीवन के खूबसूरत दिनों का आनंद ले सकते हैं। पेशेवर स्तर पर अपनी उपलब्धि से संतुष्ट रहेंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा लाल
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आपको इस बात का एहसास हो सकता है कि आपने अब तक क्या नुकसान किया है? अब सिर्फ आगे बढ़ने का निर्णय ले सकते हैं। पेशेवर और पढ़ाई के स्तर पर आवश्यक मेहनत करने में समर्थ साबित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके अच्छे काम की तारीफ संभव है। आपके शुभचिंतक और बॉस की सराहना मिलने वाली है। सही खान-पान आपकी अच्छी सेहत का राज साबित हो सकता है। प्रेम संबंध संतोषजनक रहेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : परपल
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
नई नौकरी में आपको भरपूर संतुष्टि मिलने की संभावना है। जिस चीज को आप लंबे समय से लेना चाह रहे थे, उसे मोल-जोल के बाद लिया जा सकता है। पैसे को लेकर कोई चिंता नहीं रहने वाली है। आपकी आमदनी बढ़ने की संभावना है। आप किसी तनाव से भरे माहौल में भी सहज बने रहने की क्षमता रख सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता रहने के कारण आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला

ALSO READ: aries 2020 love horoscope : मेष राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

श्राद्ध करते समय रखें इन 20 महत्वपूर्ण बातों का ध्यान तभी लगेगा श्राद्ध का फल

Shardiya Navratri 2024 : नवरात्रि में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं

Astrology: 18 साल बाद सूर्य, केतु और शुक्र की युति से 3 राशियों के भाग्य पलट गए हैं, होगा बम्पर लाभ

तंत्र साधना और अघोरियों के गढ़ माने जाने वाले कामाख्या मंदिर के रहस्य जानकर हो जाएंगे दंग

क्या है करणी माता मंदिर में चूहों का रहस्य, मूषक मंदिर के नाम से है प्रसिद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ, पढ़ें 27 सितंबर का राशिफल

27 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर मंडरा रहा सूर्य ग्रहण का साया, जानें कब से कब तक रहेगा

Surya grahan 2024: अक्टूबर 2024 में लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 4 राशियों के लिए नहीं है शुभ

अगला लेख