साप्ताहिक राशिफल (9 से 15 मई 2016)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
इस सप्ताह के सितारे क्या लाएं है खास आपके लिए...जानें


 

मेष

 
21 मार्च से 20 अप्रैल

भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद।

कार्य व व्यापार के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। व्यावसायिक योग्यता निखारने के प्रयास रंग लाएंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय द्विपक्षीय लाभ देंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। सेहत व रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। तामसिक आहारों व गुस्से से दूरी बनानी होगी। किसी अंतिम निर्णय से पहले करीबी व विश्वास पात्र से सलाह लें। पक्षियों को दाना डालें।
 


वृषभ

21 अप्रैल से 20 मई

भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग ब्लू।

कार्य व व्यापार में आशा के अनुकूल बढ़त हासिल होगी, बशर्ते मन से प्रयास करें। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के संकेत मिलेंगे। सेहत खिली व चुस्त-दुरुस्त रहेगी। अपनों का साथ रहेगा। पूंजी निवेश व लेन-देन के विवाद हल करने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रवेश की चर्चाएं तीव्र होंगी। यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें। किसी करीबी के सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। धर्मस्थलों में 800 ग्राम चने की दाल दान दें।

 

मिथुन

21 मई से 21 जून

भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।

फिल्म, कला, वाणिज्य, शोध के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। कृषि उत्पादों के क्रय-विक्रय लाभकारी रहेंगे। बच्चों के कारण घर में खुशियां रहेंगी। कोई शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। आमदनी बढ़ाने के प्रयास धीरे-धीरे असर दिखाएंगे। अभी धैर्य व साहस से चलना होगा। प्रेम-संदर्भों में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें, यह रिश्तों में तनाव दे सकता है। बहकावे में आकर अचानक ही मित्र व सहकर्मी से न उलझें, यह हानिप्रद हो सकता है।


 

कर्क

22 जून से 22 जुलाई

भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सिल्वर।

इस सप्ताह कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। आमदनी के अतिरिक्त स्रोतों को विकसित करने पर तेजी से विचार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में अधिक व्यय होगा। नया वाहन खरीदने में कुछ वक्त और लग सकता है। सेहत के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ावभरा हो सकता है कार्य व विश्राम के अंतर को बनाएं रखें। माथे में सफेद चंदन लगाएं। 

 

सिंह

23 जुलाई से 23 अगस्त

भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग पीला।

राजकीय व प्रशासनिक कार्यों में भागीदारी हासिल होगी। आजीविका के मामलों में किस्मत साथ देगी। संबंधित सेवा क्षेत्रों में वर्चस्व कायम रहेगा। विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मध्य चल रहे पिछले तनावों का अंत होगा। लेन-देन व भू-जायदाद के विवादित मुद्दों को सुलझाने हेतु प्रतिपक्षी को राजी करने की कोशिशें तेज होंगी। धैर्य व साहस बनाए रखें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

 

कन्या

24 अगस्त से 23 सितंबर

भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी।

शारीरिक क्षमताएं उच्च रहेंगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का उदय होगा। शैक्षिक सफलता से मनोबल उच्च रहेगा किंतु कार्यक्षेत्र में शुरुआत से ही कार्य निपटाने का दबाव बढ़ सकता है। आलस्य से बचते हुए योग्यताओं का प्रदर्शन करना होगा। शुभ व धार्मिक कार्यों को करने की उत्सुकता रहेगी। पूंजी निवेश में उचित समय का इंतजार करें। शत्रु पक्ष कानूनी पेचीदगियों में उलझाने की कोशिश करेंगे। संबंधित मामलों के प्रति सजग रहें।
 


तुला

24 सितंबर से 23 अक्टूबर

भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग केसरिया।

फिल्म, कला, शोध व औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी मंच से आपकी क्षमताओं व योग्यताओं को सम्मान मिलेगा। दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। पितृ व मातृपक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकते हैं। एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। बेकार की बातों में उलझने से सेहत व सम्मान खराब हो सकता है। बंदरों को चने खिलाएं।
 
 

वृश्चिक

24 अक्टूबर से 22 नवंबर

भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।

 
पारिवारिक जीवन में खुशी के पल रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को खूबसूरत सफलता मिलेगी। सुन्दर व सुशील जीवनसाथी की तलाश संनन्न होगी। चेहरा खिला हुआ व उत्साह से पूर्ण रहेगा। अचानक ही कोई लाभकारी अनुबंध हाथ लग सकता है। संबंधित सेवा क्षेत्रों में लक्ष्य हासिल करने की चुनौती रहेगी। पूंजी निवेश व लेन-देन के संदर्भों में कहीं चूक हो सकती है। कीमती समान खुद ही संभालें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

धनु

23 नवंबर से 21 दिसंबर

भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सिल्वर।

 
चिकित्सा, फिल्म, तकनीक, अध्यापन के संबंधित क्षेत्रों में अच्छी छवि रहेगी। व्यावसायिक प्रगति का सफर अनवरत रूप से जारी रहेगा। आर्थिक स्थिति को उच्च बनाने की कोशिशें कुछ रुकावटों के बाद सफल होंगी, किंतु सार्थक प्रयासों को कम न करें। माता-पिता को अपेक्षित सम्मान देकर सामाजिक व आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा के दौरान किसी अजनबी के विश्वास में न आएं। अदालती मामलों की भागदौड़ चिंताएं दे सकती हैं।

 

मकर

22 दिसंबर से 21 जनवरी

भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।

बैंक, वित्त, चिकित्सीय, बीमा व मोबाइल के उत्पादों में ग्राहकों को रिझाने के कारगर उपाय हो सकते हैं। बाजार में वर्चस्व कायम रहेगा। उच्चाधिकारी के संपर्क से व्यावसायिक कौशल निखारने के अवसर रहेंगे। अध्यापन व चिकित्सा सेवाओं हेतु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती हैं। प्रेम-प्रसंगों में मधुरता रहेगी। शत्रु पक्ष किसी गुप्त योजना के तहत हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कानूनी पहलुओं का ध्यान रखना होगा। पक्षियों को हरी मूंग डालें।

 

कुंभ

22 जनवरी से 19 फरवरी

भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सफेद।

स्वास्थ्य मामले उन्नत रहेंगे। सकारात्मक विचारों का उदय होगा। राजनीतिक कद ऊंचा उठाने की लालसा रहेगी। क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में बढ़त हासिल होगी। अचानक ही कोई धार्मिक व व्यापारिक यात्रा हो सकती है। शैक्षिक व व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों में अधिक व्यय होगा। कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सहपाठी व सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें, यह हानिप्रद हो सकता है। माता-पिता व संबंधित अधिकारी की सलाह हितवर्धक हो सकती है। 

 

मीन

20 फरवरी से 20 मार्च

भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी।

कला, साहित्य, फिल्म उद्योग, चिकित्सा के क्षेत्रों में उभरते हुए व्यक्तित्व के रूप में पहचान स्थापित होगी। आपके अभिनय को एक नई पहचान प्राप्त होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। आमदनी बढ़ाने की कोशिशें रंग लाएंगी। अचानक ही कोई विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत व परिवार के प्रति उदासीनता हानिप्रद हो सकती है। किसी को अप्रिय शब्द न कहें। गरीब कन्या की शादी में सोने-चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।


Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

अगला लेख