Publish Date: Tue, 04 Jan 2022 (12:23 IST)
Updated Date: Tue, 04 Jan 2022 (13:39 IST)
Zodiac Sign 2022 Astrology: धनु राशि में 4 जनवरी 2022 की सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर शुक्र अस्त हो जाएगा, जो 14 जनवरी 2022 की सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर उदय होगा। ऐसी स्थिति में 4 राशि वालों को 10 दिनों तक सतर्क रहना होगा।
पंचांग भेद के कारण कुछ जगहों पर दिनांक 05 जनवरी 2022 बुधवार को रात्रि 08 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह अस्त होगा और 11 जनवरी 2022 मंगलवार को मध्य रात्रि उपरांत 03 बजकर 05 मिनट पर उदय होगा।
मेष (Aries): इस राशि के जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्य का दबाव बढ़ेगा और यदि व्यापारी हैं तो रुपयों के लेन देने में सतर्कता बरतें। किसी भी तरह का निवेश न करें।
कर्क (Cancer): इस राशि के जातकों को अपनी नौकरी पर ध्यान देना होगा। कठिन परिस्थिति निर्मित हो सकती है। किसी से वाद विवाद हो सकता है। व्यापारियों को भी सतर्क रहना होगा। दांपत्य जीवन में भी संयम रखें।
सिंह (Lion): इस राशि के जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। नौकरीपेशा हैं तो आपका स्थानांतरण हो सकता है। कारोबारियों को नुकसान उठान पड़ सकता है।
धनु (Sagittarius): इस राशि के जातकों को कम का अधिक दबाव रहेगा। यदि नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठों से वाद विवाद करने से बचें। कारोबारी है तो निवेश करने से बचें। दांपत्य जीवन में धैर्य और संयम से काम लें।
डिस्क्लेमर : उपरोक्त जानकारी ज्योतिष मान्यता और गोचर पर आधारित मानी जाती है। इसकी सत्यता की वेबदुनिया पुष्टि नहीं करता है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।