Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुध देव की 10 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर है कृपा, मिलेगा सबकुछ, कर लें ये 5 उपाय

हमें फॉलो करें बुध देव की 10 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर है कृपा, मिलेगा सबकुछ, कर लें ये 5 उपाय
, शनिवार, 27 नवंबर 2021 (12:20 IST)
Mercury Transit 2021 : बुध देव ने 21 नवंबर को अपनी चाल बदल दी है और अब वे तुला से वृश्चिक राशि में गोचर ( zodiac signs astrology ) कर रहे हैं, जहां वे 10 दिसंबर तक रहेंगे। वृश्‍चिक में सूर्य देव 16 नवंबर से विराजमान हैं जिसके कारण बुधादित्य (Budhaditya Yoga) योग का निर्माण हुआ है। इस दौरान 4 राशियों के भाग्य चमक जाएंगे।
 
वृषभ (Vrish Rashi) : बुध आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर कर रहा है। यह परिवर्तन आपके करियर, साझेदारी का व्यापार, प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए सकारात्मक रहेगा। यात्रा के योग हैं और विदेश से लाभ की संभावना है। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
 
 
सिंह (Singh Rashi) : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है तो हर तरह के सुख लेकर आया है। भूमि, भवन, वाहन और माता का सुख मिलेगा। बस आपको अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखना होगा तो सभी ओर से सफलता मिलेगी।
 
कन्या (Kanya Rashi) : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं तो पराक्रम कराएगा। नौकरी को बदलने का योग बनेगा। जीवनसाथी, भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको सोच समझकर निर्णय लेना होगा। कुल मिलाकर यह गोचर सकारात्मक है।
 
webdunia
Zodiac signs astrology
मकर (Makar Rashi) : बुध आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है। यह गोचर आपके लिए शुभ है। धन लाभ के साथ ही दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। हलांकि आपको जीवनसाधी की सेहत का ध्यान रखना होगा। कुल मिलाकर यह गोचर खुशियों भरा है।
 
कुंभ (Kumbha Rashi) : बुध आपकी राशि के दशम भाव में गोचर कर रहा है। करियर, पेशे, नाम और प्रसिद्धि के लिए यह समय अनुकूल बन रहा है। बुद्धि से काम लिया तो मेहतन का फल उम्मीद से दोगुना मिलेगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। काम से संबंधित अचानक यात्रा के योग है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा।
मीन (Meen Rashi) : बुध आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। शिक्षा और करियर की दृष्टि से यह गोचर शुभ है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापरिक साझेदारी से भी आपको लाभ की संभावना है और सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
 
बुध ग्रह के 5 खास उपाय :
1. घर में या मंदिर में नित्य माता दुर्गा की पूजा करें।
 
2. कन्याओं को भोजन कराएं या उन्हें हरे रंग का रूमाल भेंट करें।
 
3. गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
4. साबूत हरे मूँग का दान करें।
 
5. दांतों को अच्‍छे से साफ रखें और झूठ न बोलें। 
 
डिसक्लेमर : यह लेख ज्योतिष की मान्यता पर आधारित है। किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही इसे समझें, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि दैनिक गोचर अनुसार हर दिन राशियों में परिवर्तन होता रहता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज का राहुकाल और चौघड़िया एक साथ