मकर राशि में चंद्र, शनि, मंगल, बुध और शुक्र, मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके लिए है शुभ

Webdunia
मंगलवार, 1 मार्च 2022 (15:00 IST)
Panchagrahi Yoga Rashifal: महाशिवरात्रि पर मकर राशि में शनि, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्र एक साथ विराजमान रहेंगे। यह पंचग्रही योग है। इसके दो दिन बाद चंद्र कुंभ में और फिर बुध कुंभ में प्रवेश कर जाएगा। आओ जानते हैं कि इस पंचग्रही, चतुर्ग्रही और त्रिग्रही योग का मेष से लेकर मीन राशि तक क्या होगा असर।
 
 
12 राशियों का भविष्यफल (Zodiac Signs Astrology) : 
 
1. मेष राशि : इससे धन हानि हो सकती है। कार्य स्थल पर विवाद की संभावना है। कार्य में अस्थिरता रहेगी। माता-पिता और खुद की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में जोखिम उठाने से बचें। 
 
2. वृषभ राशि : आपके लिए यह योग भाग्य को चमकाने वाला सिद्ध होगा। सुख और समृद्धि का विस्तार होगा। नौकरीपेशा हैं तो उन्नति होगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
 
3. मिथुन राशि : आपके लिए यह योग आर्थिक रूप से उत्तम है परंतु रिश्तों को लेकर आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर। व्यापार पर ध्यान दें।
 
4. कर्क राशि : आपके लिए यह योग शुभ है। परिवार में खुशियां रहेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक समस्याओं का निदान मिल जाएगा। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय शुभ है।
 
5. सिंह राशि : आपके लिए यह योग मिलेजुले असर वाला रहेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। दांपत्य जीवन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में विवाद हो सकता है। व्यापार के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा के लिए मिलाजुला रहेगा।
Janm Kundali
6. कन्या राशि : आपके लिए यह योग शुभ है। नौकरीपेशा हैं तो उन्नति होगी। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। साझेदारी का व्यापार करने से बचें। दांपत्य जीवन में संबंधों को महत्व दें।
 
7. तुला राशि : आपके लिए यह योग शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक रूप से तंगी के हालात रहेंगे। शिक्षा में बाधा उत्पन्न होगी। घटना दुर्घटना से बचना होगा। इसीलिए वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। परिवार में विवाद और बहस से बचकर रहें।
 
8. वृश्चिक राशि : आपके लिए यह योग मान-सम्मान, साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। हालांकि यह योग भाई-बहनों से विवाद का कारण बन सकता है। नौकरीपेशा हैं तो आपके कार्यों की सराहना होगी।
 
9. धनु राशि : आपके लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। इस योग से धन संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। अटका हुआ पैसा मिलने की संभाना है। नौकरीपेशा हैं तो पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जो सफलता का कारण बनेगी। व्यापार में जोखिम ले सकते हैं।
 
10. मकर : आपके लिए यह योग आर्थिक रूप से लाभदायक सिद्ध होगा। संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में लाभ होगा। हालांकि आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ जाएगी जिसके चलते सफल होते होते आप असफल हो सकते हैं।
 
11. कुंभ राशि : आपके लिए यह योग ठीक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। यात्रा करने और किसी को भी उधार देने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें।
 
12. मीन राशि : आपके लिए यह योग शुभ है। आपकी आय में वृद्धि होगी। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और व्यापा में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा दे रहें हैं तो सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Mavji maharaj : गुजरात के संत मावजी महाराज की 10 भविष्यवाणियां

सोम प्रदोष व्रत आज, पूजन की सरल विधि, शुभ समय और कथा

Navpancham Yog: सूर्य और केतु ने बनाया बेहतरीन राजयोग, इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे

Aaj Ka Rashifal: 20 मई 2024 का दैनिक राशिफल, जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

अगला लेख