कर्क राशि के जातक कैसे होते हैं

कर्क राशि के पुरुष, स्त्रियाँ और बच्चे

भारती पंडित
ND
कर्क राशि मूलत: सत्वगुणी व जलप्रधान राशि है। चंद्र के स्वामित्व वाली यह राशि कफ प्रकृति की होती है। चंद्र की शीतलता के समान इस राशि के जातक भी शांत, कोमल एवं शीतल स्वभाव के होते हैं।

पुरु ष : मध्यम कदकाठी, अकसर और वर्णी गोल चेहरे वाले होते हैं। शरीर में मोटापा ग्रहण करने की भी प्रवृत्ति होती है। स्नेहिल, आदर्शवादी, सौम्यता से बोलने वाले होते हैं। मूडी बहुत अधिक होते हैं, कई बार आत्मविश्वास भी कम पाया जाता है। धीमे-धीमे व शांतिपूर्वक काम करते हैं, 'हाइपर' होना इन्हें नहीं आता मगर चंद्र की खराब स्थिति इन्हें छाती-गले के रोग, डिप्रेशन दे सकती है। इन लोगों का परिवार की ओर अत्यधिक झुकाव होता है।

स्त्रियाँ : इस राशि की स्त्रियाँ अत्यंत कार्यकुशल, ममता भरी व परिवार के लिए जान लुटाने वाली होती हैं। हालाँकि 'मूड'की परेशानी इन्हें भ‍ी होती है। पति व बच्चों में ही इनकी दुनिया होती है। घर को खूब सजाने व विविध भोजन बनाने का भी शौक होता है। अपनों की गलतियाँ ढँकने के लिए बड़बोला बनना या क्षणिक झूठ का सहारा लेना भी देखा जाता है। भावुकता भी इनमें होती है। सर्दी संबंधी विकार इन्हें परेशान करते हैं।

बच्चे : इस राशि के बच्चे शांत व आज्ञाकारी होते हैं। लोगों को अपना बनाने में कुशल होते हैं। बुद्धि तीव्र होती है। मगर एकाग्रता का अभाव देखा जाता है। कई बार शरीर में प्रतिरोधक शक्ति की कमी होने से ये बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

29 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Diwali Upay 2024: इस दीपावली घर लाएं ये धनदायक चीजें, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय