साप्ताहिक राशिफल : (18 से 25 अगस्त 2014)

वृषभ : आजीविका में लाभ के संकेत

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सफेद।

पारिवारिक जीवन उन्नति की ओर बढ़ेगा। आपसी सूझबूझ से घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। यदि कोई मतभेद हैं तो वह समाप्त होंगे। रोजगार के क्षेत्र में पिछले प्रयासों के बेहतर परिणाम इस सप्ताह की शुरुआत से ही प्राप्त होंगे, किन्तु निवेश मामलों में अपेक्षित लाभ मिलने में अभी और समय लगेगा। धन संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय यात्राओं में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

FILE


वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल।

आजीविका के साधनों से लाभ के संकेत मिलेंगे। निजी व सरकारी संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर रहेंगे। माता-पिता के कार्यानुभव से कुछ सीखने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रवेश की सुखद बेला दस्तक देगी। विदेश संदर्भों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। किसी संस्था के मध्य लेन-देन के विवाद गहरा सकते हैं। अनावश्यक क्रोध से बचें, धैर्य व साहस से काम लें, स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा से बचें।

FILE


मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला ।

आपके आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा, वित्तीय बजट मजबूती के संकेत देगा। भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सक्षम अधिकारी के मध्य कोई जन कल्याण का मुद्दा उठाने में सफल रहेंगे। कुछ समय परिवार को दें, उनका अकेलापन कम करे। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। न्यायिक मामलों में आपका पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। पक्षियों को दाना डालें।

FILE


कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग जामुनी।

इस सप्ताह किसी व्यापारिक दिग्गज के साथ उन्नति की नई पहल हो सकती है। खेल व शैक्षिक प्रतियोगिताओं में सितारे बुलंदी के संकेत दे रहे हैं। बशर्ते नए जज्बे के साथ अपने अभ्यास को दोहराते रहें। धन निवेश में किसी के भरोसे में आकर खून पसीने की कमाई न लगा दें, बल्कि व्यक्ति व संस्था के कानूनी पहलुओं को भी जांच ले, अन्यथा हानि हो सकती है। भू-जायदाद के संदर्भों में विजय के प्रबल योग रहेंगे।

FILE


सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लाल ।

चेहरा खिला हुआ व सुन्दर रहेगा। सकारात्मक विचारों का उदय होगा। किए गए वायदे के अनुसार कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने से हौसले बुलंद रहेंगे। सौंदर्य, तकनीक व व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्रों का ज्ञान रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक ही कोई वित्तीय सफलता मिलेगी। संपति व राजनैतिक क्षेत्रों में शत्रु अनेक रूपों से सामने आ सकते हैं, सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।


FILE


कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी ।

कार्य व व्यापार में भाग्योदय होगा। लाभप्रदता बढ़ाने के उपायों पर तेजी से अमल होगा। माता-पिता व अपनों का स्नेह रहेगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। धर्म कार्यों की बेला दस्तक देगी। मकान व दुकान खरीदते वक्त कहीं चूक होने की आशंका है, कानूनी पहलुओं को जांच व परख लें। विरोधी पक्ष नाम खराब करने की साजिश रच सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

FILE


तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग मेहरून।

गृहस्थ जीवन विकास की ओर अग्रसर रहेगा। स्वजनों के मध्य तालमेल व सहयोग से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। सेवा प्रदाता कम्पनी के मध्य खास समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही भागदौड़ कुछ अंतराल के बाद संतुलित होगी। आय का स्तर उच्च करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत व प्रेम संबंधों में गिरावट की आशंका है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।


FILE


वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग भूरा ।

कार्य व व्यापार में आ रही अड़चनें समाप्ति के संकेत देंगी। व्यावसायिक पक्ष को मजबूत बनाने की कारगर मुहिम छिड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। फिल्म, अध्यापन व पैतृक गांव की अल्पावधि यात्राएं हो सकती है। किसी निकट व भरोसेमंद व्यक्ति से दूर जाने का दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य नर्मी के संकेत देगा। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।

FILE


धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग पीला।

इस सप्ताह स्वास्थ्य क्षमताओं में बेहतरीन इजाफा होगा। आरोग्यता प्राप्त करने पर अमल होगा। शैक्षिक व व्यावसायिक योग्यता को उच्च बनाने में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी बढ़ाने के प्रयास कुछ समय पश्चात कामयाब होंगे। मांगलिक कार्यों में रूचि जागृत होगी। प्रेमी जोड़े खुशनुमा यात्रा पर जा सकते हैं। जिसका मधुर अहसास काफी समय तक रहेगा। किसी निकट रिश्ते को लेकर परेशानी हो सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

FILE


मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।

स्वास्थ्य मामले उन्नत रहेंगे। सकारात्मक सोच व नई उमंग के साथ कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को उच्च उठाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। माता व पितृ पक्ष से धन लाभ के योग रहेंगे। नया वाहन व भवन खरीदने में सफलता कुछ अंतराल के बाद मिलेगी। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।


FILE


कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग जामुनी ।

इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी खबरों के साथ होगी। शिक्षा, व्यापार, कला, तकनीक में प्रगति होगी। गृहस्थ जीवन के आंगन में खुशियां रहेगी। जायदाद व कानूनी विवादों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। राजनैतिक व सामाजिक कद ऊंचा होगा। न्यायिक व व्यावसायिक कार्यों में नया मुकाम हासिल होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है।

FILE


मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा ।

व्यापारिक प्रयासों में तरक्की रहेगी। दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य व व्यवसाय के प्रयास जल्द ही सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेमी साथी, परिणय सूत्रों में बंधने के असवर प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। पक्षियों को हरी मूंग डालें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

सभी देखें

नवीनतम

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां