Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment
मकर-व्यक्तित्व
मकर राशि का स्वामी शनि होता है, जो धैर्य तथा अनुशासन का प्रतीक है, अतः मकर राशि को समझ पाना सरल नहीं। अनुभव तथा व्यवहार में ऐसे व्यक्ति सर्वथा भिन्न हो सकते हैं। मकर राशि के व्यक्ति गंभीर, विचारों में खोए रहने वाले तथा स्वयं को भावात्मक आवरण में छिपाए रखने वाले होते हैं। इसी कारण कुछ लोग इन्हें उदासीन प्रकृति का भी समझते हैं। ये समय का मूल्यांकन करना और उससे लाभ उठाना जानते हैं। साथ ही वे समय के साथ अपने आपको बदल भी सकते हैं। इस राशि वालों की भावनाएं गहरी होती हैं। ये डूबकर काम करते हैं। इन्हें कष्ट सहन करना तथा दृढ़ता से जमे रहना आता है। मकर राशि वाले स्वाभिमानी होते हैं तथा दूसरों के सामने हाथ फैलाना घृणास्पद कार्य मानते हैं। ऋण से दूर रहने का यथासंभव प्रयत्न करते रहते हैं। अपमान को सहन नहीं करते हैं तथा मिजाज से करारी होते हैं। इन्हें पान, तंबाकू, अफीम, गांजा, भांग, मद्य, बीड़ी-सिगरेट आदि में से किसी एक का व्यसन निश्चित रहता है। ये व्यसन को छोड़ भी देते हैं, किन्तु फिर शुरू कर देते हैं। इन्हें व्यावहारिक ज्ञान कम रहता है तथा अपनी बुद्धिमत्ता व कला पर कभी गर्व नहीं करते हैं। जिसे भी सुख-शांति देने के इच्छुक होंगे, वही व्यक्ति इनसे शत्रुता प्रकट करेगा। इस राशि के लोग असंवेदनशील व्यक्तियों के प्रति कठोरता प्रदर्शित करते हैं। इन्हें अपनी विस्तार इच्छा प्रकट होने का भय चिन्तित करता रहता है। ये संपूर्ण रूप से दान देने वाले होते हैं। इनमें अनुचित लाभ उठाए जाने तथा कठिनाइयों के सामने आने की चिन्ता नहीं होती है। ये श्रेष्ठ आदर्शों की पूर्ति के लिए नियमों को तोड़ सकते हैं। वे स्वयं को हास्य प्रिय, दानी, यात्री तथा सुख शान्ति के संदेशवसाहक के रूप में देखना चाहते हैं। उसका व्यक्तित्व सामान्य एवं मिश्रित प्रकार का होता है। मकर राशि वाले ईमानदारी तथा नियमों का पालन करने वाले होते हैं। एक अध्यापक के रूप में मकर राशि का व्यक्ति प्रबन्ध कार्य में रुचि रखने वाला भी होता है। ये लोग अच्छे संग्रहकर्त्ता भी हो सकते हैं। ये अपने समय का एक क्षण भी व्यर्थ नहीं जाने देते। सांसारिक कार्यो में भाग लिए बिना मकर राशि वालों का जीवन सुखी नहीं हो सकता। यह सदैव कुछ न कुछ करते रहते हैं। मार्ग में कितनी ही बाधाएं क्यों न आएं, ये अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होते हैं। ये जातक अत्यन्त व्यावहारिक होते हैं। काम में घबराते नहीं हैं। मकर राशि वाले अपना प्रारम्भ मन्दगति से करते हैं, परन्तु अन्त में विजयी होते हैं। वे मानवीय गुणों से युक्त दुर्बलों की सहायता करने की भावना रखते हैं। ये संवेदनशील होते है। उनकी योग्यता की प्रशंसा करके तथा उनकी अपनी समस्याओं को सुलझाने में सहयोग करके उन्हें जीता जा सकता है। इस राशि के लोग अपनी समस्याओं को भुलाकर दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में लगे रहते हैं। भावुकता और कठोरता, व्यावहारिकता, आदर्शवादिता एवं सरसता आदि का मिला-जुला रूप इनके व्यक्तित्व में पाया जाता है। इनकी दृष्टि दूरगामी होती है। मकर राशि के व्यक्ति अपितु धैर्यशील होते हैं। ये दृढ़ आत्मविश्वासी होते हैं। साथ ही अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए पराजय का वरण भी कर सकते हैं। उनके लक्ष्य निरन्तर ऊंचे उठते चले जाते हैं, जिसके कारण उनकी उपलब्धि भी अत्यन्त कठिन हो जाती है। अपनी इस स्थिति से वे निरन्तर असंतुष्ट भी बने रहते हैं। मकर राशि के लोग अपने रहस्यों को छिपाने की इच्छा रखते हैं, परन्तु एक बार आवरण के हट जाने पर खुल भी जाते हैं। ये कुछ उतावले, कुछ सतर्क एवं कुछ सशंकित भी रहते हैं, अतः ये कुछ एकाकीपन का अनुभव भी किया करते हैं। इस राशि के लोग जीवन में अपना कोई महत्वपूर्ण स्थान बनाना चाहते हैं। विज्ञान के क्षेत्र में इस राशि के लोग महान कार्य करते हुए देखे गए हैं। इनका व्यवहार कभी एक-सा नहीं होता। ये कभी उल्लास तथा कभी आंसुओं से भरे हुए दिखाई देते हैं। ये बहुत विचार करते हैं तथा अपने कार्यों का उत्तरदायित्व ग्रहण करने के हेतु सदैव तत्पर बने रहते हैं। इस राशि के लोग अपने जीवन के प्रारम्भिक काल में अत्यंत सफल रहते हैं, परन्तु बाद में कठिनाइयों के शिकार बन जाते हैं। इनकी रुचि सुस्थापित विषयों में रहती हैं। यह अपने स्थान से मोह रखते हैं। वे भूतकाल के प्रति भक्तिपूर्ण होते हैं, अतः एक सफल इतिहासकार भी हो सकते हैं।

राशि फलादेश