Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Auto Expo में छाई Tata Motors की कॉन्सेप्ट कार, जानिए क्या है इसमें खास?

हमें फॉलो करें Auto Expo में छाई Tata Motors की कॉन्सेप्ट कार, जानिए क्या है इसमें खास?
webdunia

संदीपसिंह सिसोदिया

, गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (11:09 IST)
Tata Motors ने ऑटो एक्सपो में अपनी पहले कॉन्सेप्ट कार कर्व को पेश किया है, जो एक स्टाइलिश और अपमार्केट मिडसाइज कूपे एसयूवी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब द्विवार्षिक ऑटोमोटिव इवेंट में कर्व को पेश किया गया हो। कॉन्सेप्ट कार Gen2 EV आर्किटेक्चर पर आधारित है और एक बार चार्ज करने पर 450 किमी की जबरदस्त रेंज दे सकती है।
 
webdunia
Auto Expo 2023 में टाटा ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी कई मॉडल्स पेश किए हैं। इसमें Harrier EV को ब्रांड के दूसरे इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में लाया गया है। इससे पहले कंपनी Nexon EV के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में थी।
 
webdunia
टाटा मोटर्स ने एक्सपो में अपने कॉन्सेप्ट व्हीकल Avinya से लेकर Harrier EV और सीएनजी सेग्मेंट में Punch CNG और Altroz CNG सहित कई मॉडलों को पेश किया।

Tata Avinya 3rd जेनरेशन आर्किटेक्चर पर निर्मित pure इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉन्सेप्ट है। एक ग्राउंड-अप इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश की गई अविन्य ईवी 2025 तक लॉन्च की जा सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केदार नगरी बर्फ की आगोश में, सैलानियों के खिले चेहरे