Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

30 kmph की रफ्तार से ज्यादा नहीं चला सकेंगे वाहन, जानिए पेरिस में क्यों लागू किए गए नए सड़क नियम

हमें फॉलो करें 30 kmph की रफ्तार से ज्यादा नहीं चला सकेंगे वाहन, जानिए पेरिस में क्यों लागू किए गए नए सड़क नियम
, बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (16:31 IST)
पेरिस। फ्रांस राजधानी पेरिस में नए सड़क नियम लागू कर दिए गए हैं। प्रदूषण कम करने के लिए वाहनों की अधिकतम रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई है। ये नियम सोमवार से लागू भी हो गए हैं। प्रशासन ने ये नियम पर्यावरण बचाने के साथ-साथ लोगों के सुरक्षा के लिए लागू किए गए हैं।

वाहनों के धीमी रफ्तार से चलने से उनकी दुर्घटना की आशंका भी कम रहेगी। अगर दुर्घटना होती भी है तो उनसे लोगों को कम हानि होगी। प्रशासन के इन नियमों से शहर के 59 प्रतिशत लोग सहमत भी हैं। उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत भी किया। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक 21.6 लाख की जनसंख्या वाले पेरिस के घने बसे इलाकों में कार से ज्यादा लोग साइकिल से चलना पसंद करते हैं, जो कई बार तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।

ऐसे में नए नियम उनके लिए लाभदायक होंगे। ये नियम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मई में जारी एक आग्रह के मुताबिक भी हैं। इसमें शहरी क्षेत्रों में सख्त गति सीमा की अपील की गई थी। सोमवार तक पेरिस की लगभग 60 प्रतिशत सड़कों पर 30 किमी प्रति घंटे की सीमा थी। अब यह मुख्य रिंग रोड और राजमार्गों को छोड़कर हर जगह लागू होता होगा। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Alert : इन लोगों को है कोरोना से संक्रमण और मौत का अधिक खतरा!