1 अक्टूबर 2022 से नहीं लागू होगा कार में 6 एयरबैग जरूरी का नियम, नितिन गडकरी ने बताया यह कारण

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (20:27 IST)
नई दिल्ली। कार में 6 जरूरी एयरबैग की योजना को 2023 तक टाल दिया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी। सरकार ने पहले 1 अक्टूबर 2022 से 8  सीट वाले वाहनों में 6  एयरबैग अनिवार्य करने की योजना बनाई थी ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने कार कंपनियों को कहा था कि 6 जरूरी एयरबैग के बगैर नई कार लॉन्च न करें।
 
नितिन गडकरी ने एक ट्‍वीट में कहा कि सरकार ने वाहन उद्योग के समक्ष आ रही वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं और व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए 1  अक्टूबर, 2023 से यात्री कारों में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय लिया गया है।
मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा है कि सरकार ने वाहन उद्योग की समस्याओं को समझते हुए यात्री कारों में 6  एयरबैग अनिवार्य करने के नियम को एक साल के लिये यानी एक अक्टूबर 2023 तक टाल दिया है। 
 
भार्गव ने बताया कि उद्योग नियमों के स्थगन की मांग कर रहा था क्योंकि अनुपालन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। वहीं बाजार भी नीचे था। सरकार ने हमारी समस्याओं को समझते हुए उद्योग को समर्थन दिया है।  (Edited by Sudhir Sharma इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Volkswagen Golf GTI की कीमत कंपनी ने की तय, चुकाने पड़ेंगे इतने दाम

Mahindra XEV 9e और BYD Atto की अटकी सांसें, 3 जून को होगी लॉन्च हो रही है Tata Harrier EV

Honda Rebel 500 : सस्ती क्रूजर बाइक मचा देगी तहलका, जानिए क्या हैं फीचर्स

Mahindra Bolero और Bolero Neo Bold Edition हुए पेश, जानिए क्या है बदलाव

अगला लेख