Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mahindra Marksman नहीं होगा हैंड ग्रेनेड और हथगोले का असर, आपात स्थिति में बनेगी रक्षा कवच

हमें फॉलो करें Mahindra Marksman नहीं होगा हैंड ग्रेनेड और हथगोले का असर, आपात स्थिति में बनेगी रक्षा कवच
, बुधवार, 20 मार्च 2019 (17:01 IST)
देश के हवाई अड्डों को आपातकालीन और आतंकी हमलों से निपटने के लिए महिन्द्र ग्रुप ने  Mahindra Marksman लांच की है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह कि इस पर हैंड ग्रेनेड और हथगोले के ब्लास्ट का भी असर नहीं होगा। किसी प्रतिकूल स्थिति में यह वाहन लोगों की सुरक्षा करेगा।
 
कंपनी देश के पहले एयरपोर्ट दिल्ली के हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इसी आर्मर्ड मार्क्समैन व्हीकल से सुरक्षा देगी।
 
खबरों के अनुसार Mahindra ने हाल ही में CISF फिलहाल 6 आर्मर्ड व्हीकल Mahindra Marksman दिए हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भारत की प्रमुख संस्थाओं जैसे परमाणु संस्थानों, विद्युत संयत्रों, हवाई-अड्डों, समुद्रीपत्तनों, संवेदनशील सरकारी भवनों तथा विरासत स्मारकों की सुरक्षा में तैनात रहता है।
 
Mahindra Marksman की खूबियों की बात करें इसमें 6 लोग बैठ सकते हैं। इसमें दो सीट आगे और 4 सीट पीछे की तरफ दी गई है।
 
ब्लू और व्हाइट कलर की लाइट कॉम्पैट वाहन Mahindra Marksman B6 मानकों से लैस है। इसमें सवार लोगों छोटे हथियारों के हमलों के साथ-साथ हैंड ग्रेनेड के हमलों से भी बचाव कर सकते हैं।
 
यह वाहन फ्लोर ब्लास्ट प्रोटेक्शन से भी लैस है, जिस पर दो हथगोले के बराबर ब्लास्ट का भी असर नहीं होगा।
(Photo twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में एसएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक, जांच जारी