MG Motor India की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री 145 फीसदी बढ़कर 2798 इकाई हुई

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (20:08 IST)
मुंबई। एमजी मोटर इंडिया की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री कैलेंडर वर्ष 2021 में 145 प्रतिशत बढ़कर 2,798 इकाई हो गई, जो देश में ईवी की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाता है। इससे पिछले साल यानी 2020 में कंपनी ने 1,142 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे।

कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस समय भारत में कंपनी के ईवी उत्पाद पोर्टफोलियो में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन जेएस ईवी है, जिसे जनवरी, 2020 में पेश किया गया था। इसके बाद पिछले साल फरवरी में इस वाहन का नया संस्करण पेश किया गया।

कंपनी के मुताबिक, जेएस ईवी पूरी तरह चार्ज होने पर 419 किलोमीटर दौड़ सकता है। ये गाड़ी दो संस्करणों (एक्साइट और एक्सक्लूसिव) में आती है, जिसकी कीमत 21.49 लाख रुपए से शुरू है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

सबसे सस्ती 7 सीटर MPV लॉन्च, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, 20 Km माइलेज, शुरुआती कीमत 6.29 लाख

Honda की सस्ती Shine Electric बाइक, Details हुई लीक

TVS Apache RTX 300 Adv : टीवीएस की धांसू बाइक, जानिए क्या रहेगी कीमत, कितने दमदार रहेंगे फीचर्स

Tata Punch ने 4 साल से भी कम समय में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

अगला लेख