पियाजियो डीजल कार्गो एप 'एक्स्ट्रा का नया वर्जन भारत में लॉन्च, पहले से बड़ा होगा डेक, यह रहेगी कीमत

Webdunia
मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (16:11 IST)
मुंबई। छोटे वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी पियाजियो व्हीकल्स ने अपने डीजल कार्गो तिपहिया एप एक्स्ट्रा का नया संस्करण पेश किया है। इस ढुलाई वाहन का डेक बड़ा है। 
 
कंपनी ने कहा कि महामारी के दौरान माल की आखिरी छोर तक ढुलाई के लिए कार्गो वाहनों की मांग बढ़ी है। इस वाहन की पुणे शोरूम में शुरुआती कीमत 2.65 लाख रुपए  है। 
 
पियाजियो वेहिकल्स प्राइवेट लि.(पीवीपीएल) ने मंगलवार को बयान में कहा कि एप एक्स्ट्रा श्रृंखला पहले ही 5 फुट और 5.5 फुट के डेक के साथ उपलब्ध है। नया संस्करण एप एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 6 फुट के डेक के साथ पेश किया गया है।
 
 पीवीपीएल इटली के पियोजियो समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। एप 'एक्स्ट्रा एलडीएक्स + की में 599 सीसी डीजल इंजन दिया गया है, जो 5 + 1 गियरबॉक्स होता है।

यह इंजन माइलेज के साथ और बेहतर भार में बेहतरीन है। इसके साथ ही इसमें नया एल्यूमीनियम क्लच ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ इसे 30,000 KMs तक की लाइफ देता है। 6 फुट डेक लंबाई के साथ नया वर्जन ग्राहकों की कमाई को बढ़ाएगा, क्योंकि इसे अधिक भार एक बार में ले जाया सकेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

Kia की कारें सस्ती, Carnival मॉडल्स की कीमतों में 4 लाख रुपए से ज्यादा की कटौती, जानिए कितने घटे दाम

TVS Apache 20 : 20 साल पूरे होने पर TVS ने पेश की सबसे सस्ती Apache, लिमिटेड एडिशन और प्रीमियम अपग्रेड मॉडल्स लॉन्च

अगला लेख