नई होंडा सिटी 2017, जाने क्या है नए फीचर्स, कीमत और माइलेज...

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (19:03 IST)
भारत में होंडा की सबसे लोकप्रिय सिडान होंडा सिटी का नया वेरिएंट अब भारतीय बाजार में छाने की तैयारी कर रहा है। 2017 होंडा सिटी फेसलिफ्ट को 14 फरवरी को लॉन्च किया जायेगा। 
21,000 रुपये देकर प्री-बुकिंग की जा सकती है। होंडा कंपनी के अनुसार 2017 होंडा सिटी में बहुत से नए फीचर्स उपलब्ध होंगे जिसमें डे टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स, नए सेफ्टी फ़ीचर्स और एक नया नेविगेशन सिस्टम भी शामिल है। परंतु कार के पेट्रोल व डीजल इंजनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
 
सिटी के नए मॉडल के वेरिएंट्स फेसलिफ्ट वर्ज़न को कुल 5 ट्रिम लेवल्स में लॉन्च किया जाएगा – S (मैन्युअल), SV (मैन्युअल), V (मैन्युअल और ऑटोमैटिक), VX (मैन्युअल और ऑटोमैटिक) और ZX (ऑटोमैटिक)। 
 
होंडा के इस फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से कुछ अधिक हो सकती है। देखा जाए तो इस कार में सिर्फ कॉस्मेटिक और फीचर्स ही अपडेट किए गए हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की कीमत बेस वेरियंट के लिए 8.5 लाख रुपये और टॉप एंड मॉडल के लिए 13.5 लाख रुपये हो सकती है।
 
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Kia EV6 Facelift : 663km की रेंज, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग टेक्निक, कीमत 65.90 लाख रुपए, जानिए और क्या है खास

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़

1 अप्रैल से महंगाई का झटका, Kia और Hyundai की कारों के दामों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कंपनियां आखिर क्यों कर रही हैं बढ़ोतरी

BYD ने उड़ाई एलन मस्क की नींद, 5 मिनट की चार्जिंग में 500 KM दौड़ेगी कार

अगला लेख