Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब नेशनल हाईवे पर 60 KM में देना होगा सिर्फ 1 बार टोल, आधारकार्ड बनेंगे पास

Advertiesment
हमें फॉलो करें अब नेशनल हाईवे पर 60 KM में देना होगा सिर्फ 1 बार टोल, आधारकार्ड बनेंगे पास
, गुरुवार, 24 मार्च 2022 (17:31 IST)
अगर आप बार-बार लगने वाले टोल टैक्स से परेशान हैं तो आपके लिए खुशखबर है। अब हाईवे पर सफर करना सस्ता हो सकता है और बार-बार टोल देने के लिए रुकने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अब 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 ही टोल प्लाजा रहेगा। स्थानीय लोगों के लिए आधार कार्ड पास बन जाएंगे जिनसे उन्हें टोल में छूट मिलेगी।
 
इसके अलावा सभी टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे और लोगों को एक बार ही इस रेंज में टोल देना होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की कई अहम योजनाओं की जानकारी दी। 
 
उन्होंने कहा कि अब नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है, जो गलत है और अवैध है। 
webdunia
अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा। अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा। बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे. यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा।
 
आधार कार्ड बनेंगे पास : नितिन गडकरी ने बताया कि अक्सर हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है जबकि वह आसपास ही रहते हैं। इस समस्या के समाधान पर भी काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को टोल नहीं देना होगा। उन्हें एक पास दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वह हाईवे पर फ्री में सफर कर सकेंगे। आधार कार्ड ही उनके पास बन जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मर्डर आरोपी बना IIT टॉपर, पढ़िए बुलंदी के आसमान को छूने की कहानी