1 अप्रैल से लागू होगी Vehicle Recall Policy, वाहन में डिफेक्ट निकला तो कंपनी पर लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना, जानिए मुख्य बातें

Webdunia
बुधवार, 17 मार्च 2021 (17:05 IST)
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन निर्माताओं के लिए व्हीकल रिकॉल पॉलिसी (vehicle recall policy) को लेकर 12 मार्च को एक नोटिफिकेशन जारी किया। खबरों के मुताबिक vehicle recall policy को 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा।

इस नई पॉलिसी में वाहनों की संख्या और उनके प्रकार (दो​पहिया, तिपहिया और चार पहिया समेत) के आधार पर ​रिकॉल किया जाएगा। सरकार द्वारा तैयार किए गए नियमों के उल्लंघन करने पर 10 लाख, 20 लाख, 50 लाख या 1 करोड़ रुपए का फाइन भी लगाया जा सकता है।
 
मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्राहकों को फाइनल नोटिस जारी करने के बाद वाहन निर्माता अपने डेटाबेस या अधिकृत ​डीलर नेटवर्क के माध्यम से इस समस्या को मॉनिटर भी करेगा। निर्माता व आयातक के पास यह भी ऑप्शन होगा कि रिकॉल रीलीज की तारीख से एक साल के बाद रिकॉल को बंद कर सकते हैं। हालां​कि, रिकॉल तारीख से 3 साल के बाद ऑटोमैटिक तौर पर इसे इनएक्टिव मान लिया जाएगा। व्हीकल रिकॉल पॉलिसी पर मंत्रालय की ओर से दो और नोटिफिकेशन जारी किया जाएंगे। 
 
अगर कोई वाहन निर्माता कंपनी खराब वाहन बनाती है तो उन्हें सरकार को फाइन देना पड़ेगा। पिछले साल ही सरकार ने व्हीकल रिकॉल पॉलिसी को लेकर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया था। ऐसे वाहनों के​ लिए एक पोर्टल भी चलाया जाएगा, जहां ग्राहक अपनी परेशानियों को लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वर्तमान में भारत में वॉलेंटरी व्हीकल रिकॉल पॉलिसी को फॉलो किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai को निफ्टी नेक्स्ट 50 सूचकांक में मिली जगह

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

Kia EV6 Facelift : 663km की रेंज, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग टेक्निक, कीमत 65.90 लाख रुपए, जानिए और क्या है खास

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़

अगला लेख