हुंडई मोटर्स की लक्जरी लिमोजिन: इक्युस

Webdunia
हाल ही में हुंडई मोटर्स ने इक्युस नाम की एक बड़े व्हीलबेस वाली लक्जरी सीडान लाँच की है। यह कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे बड़ी और सबसे महँगी गाड़ी मानी जा रही है।

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और मर्सिडीज एस क्लास के बाद कोरियाई कार कंपनी हुंडई ने इस लक्जरी लिमोसिन शीर्षक, जो अब तक मुख्य रूप से जर्मन कार कंपनियों के वर्चस्व में थी, से अपनी प्रतियोगी कंपनियों को कार बाजार में चुनौती दी है।

यह कार फिलहाल अभी दक्षिण कोरिया में ही दिखाई देगी। इक्युस हुंडई पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा और सबसे महँगा वाहन है। यह विलासिता के स्तर पर कंपनी का अग्रणी वाहन है।

अपने जर्मन प्रतिद्वंद्वियों को ध्यान में रखते हुए इसमें यात्रियों की सुविधापूर्ण डिजाइन, इंटीरियर आउटर और विलासिता की अद्वितीय स्तर की पेशकश दी गई है और यहाँ तक कि रूफस्पेस और रियर लेगरूम भी काफी ज्यादा है।

इसके यात्रियों को भी ऐश्वर्य के साथ-साथ विलासिता के कई साधन जैसे पॉवरड्रिवन फूटरेस्ट, सीटरेस्ट आरामदायक बैठक और एक आराम सिस्टम भी दिया गया है। इसका इंजन एक 5.0 लीटर वी 8 पॉवर और 500 Nm के टॉर्क, 400 PS की शक्ति देता है।

हुंडई ने इक्युस का एक बुलेटप्रूफ संस्करण भी विकसित किया है और कोरियाई राष्ट्रपति को ऐसी तीन कारें दी गई है। इस भव्य कार का मूल्य 70,000 ब्रिटिश पाउंड (52 लाख रुपए) से शुरू होता है। (वेबदुनिया न्यूज)

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व