Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हीरे और सोने से जड़ा 11 करोड़ का मुकुट पहनेंगे रामलला, सूरत के हीरा कारोबारी ने किया दान

हमें फॉलो करें dimond crown to lord ram

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (17:25 IST)
Ayodhya Ramlala golden crown : अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद उन्हें करोड़ों के उपहार दान में आ रहे हैं। सूरत मौजूद ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने भगवान राम को सोने हीरे और कीमती रत्नों से सजा 6 किलोग्राम वजन का मुकुट भेंट किया है। इसका मूल्य 11 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। 
 
6 किलो वजनी : सूरत में ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने भगवान राम को सोने, हीरे और कीमती रत्नों से सजा 6 किलोग्राम वजन का मुकुट भेंट किया है। मुकेश पटेल परिवार सहित अयोध्या गए और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों को तैयार किया गया मुकुट भेंट किया। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राम मंदिर के मुख्य पुजारी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपत राय को यह मुकुट सौंपा गया। अब इसे भगवान धारण करेंगे।
 
विशेष विमान से नाप लेने आए थे कर्मचारी : भगवान रामलला की मूर्ति के मुकुट के लिए नाप लेने के लिए कंपनी के 2 कर्मचारियों को विशेष विमान से अयोध्या भेजा गया था। कंपनी के कर्मचारी मूर्ति का माप लेकर सूरत आए। 
 
इसके बाद मुकुट बनाने का काम शुरू किया गया था। 6 किलो वजन के इस मुकुट में 4 किलो सोना उपयोग हुआ है। इसके उपरांत छोटे-बड़े साइज के डायमंड, माणिक, मोती और नीलम जैसे रत्न जड़े गए हैं।

रामलला की मूर्ति को सिर से पैर तक कई आभूषणों से सजाया गया है। हाथों में सोने का धनुष-बाण है तो माथा चांदी और लाल तिलक से सुशोभित है। (फोटो सौजन्य : Webdunia Gujarati)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Reno 11 और Reno 11 Pro के बाद Oppo सस्ते स्मार्टफोन से करने वाला है बड़ा धमाका