Ayodhya rammandir : 10 हजार लावारिस लाशों का मुफ्त में अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ को भी मिला न्योता

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (19:22 IST)
अयोध्या। 27 वर्षों से लावारिश लाशों का मुफ्त में अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ को भी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को होने वाले भूमि पूजन पर निमंत्रण दिया है। ट्रस्ट ने कहा है कि मोहम्मद शरीफ वह इंसान हैं, जो लोगों का मुफ्त में अंतिम संस्कार करते हैं और करीब 10 हजार लोगों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। 
 
ट्रस्ट के पदाधिकारी ने कहा कि वह अयोध्या के निवासी हैं और हमने उन्हें आमंत्रित किया है। पिछले 27 सालों से हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई किसी भी लावारिश लाश को फेंकने नहीं दिया। शरीफ के लिए हिन्दू हो तो सरयू घाट पर और मुस्लिम हो तो कब्रिस्तान पर दफन करना रोजमर्रा का काम बन गया था।
 
शरीफ ने 'यूनीवार्ता' से बातचीत में कहा 'मैं बहुत खुश हूं कि आज पूरे देश में हिन्दू, मुस्लिम एकता का संदेश जा रहा है। अब तक करीब तीन हजार हिन्दू और ढाई हजार मुस्लिम शवों का अंतिम संस्कार करवा चुका हूँ।
 
उन्होंने बताया कि मेरा बेटा मेडिकल में काम करता था और वह सुलतानपुर गया था, जहां उसकी हत्या करके शव को फेंक दिया गया। परिजनों ने उसे बहुत खोजा पर शव नहीं मिला। उसी दिन से लावारिश शवों को खोजकर उनका अंतिम संस्कार करने का प्रण लिया था। 
 
आम लोगों के बीच वह शरीफ चाचा के नाम से मशहूर हैं। वह कहते हैं कि जब तक मुझमे जान है लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करते रहेंगे। मैं 27 वर्षों से इस सेवा में जुटा हुआ हूं और मुझे बहुत सुकून मिलता है। 
 
PM मोदी का स्वागत रामनामी दुपट्टा और रामचरित मानस से : विवादित बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुझे राममंदिर निर्माण के भूमि-पूजन के अवसर पर निमंत्रण देकर बुलाया है। मैं अवश्य जाऊंगा और मोदी जी का स्वागत रामनामी दुपट्टा व रामचरित मानस भेंट करके करूंगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से अयोध्या का अब विकास दिखेगा, हम खुश हैैं। पूरे हिंदुस्तान के मुसलमानों ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।
 
अंसारी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे व चर्च भी हैं। हम सब मिलकर इसका भी विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पिता बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे हाशिम अंसारी ने भी हमेशा यही कहा कि अदालत का फैसला जो भी होगा मान्य होगा और उसी के अनुसार मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं। 
 
उन्होंने बताया कि मंदिरों में ज्यादातर मुस्लिम समाज के लोग ही फूल-माला देते हैं और यहां पर कभी भी हिन्दू-मुस्लिम में आपसी विवाद नहीं हुआ। मंगलवार को हो रहे भूमि पूजन से पूरे देश और विश्व में एक माहौल बनेगा कि हिन्दू-मुस्लिम एक हैं। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

बहू को हुआ सास से प्‍यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान

UP के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है कांग्रेस

धनंजय सिंह को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

कांग्रेस का दावा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दिखा भाजपा का पाखंड

अगला लेख