राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले जजों को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

अदालत ने 9 नवंबर 2019 को सुनाया था अयोध्या मामले में ऐतिहासिक फैसला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (19:36 IST)
Ram Mandir Pran Pratistha ceremony News: अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाली संविधान पीठ का हिस्सा रहे प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ सहित उच्चतम न्यायालय के 5 न्यायाधीशों को 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राजकीय अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
 
मौजूदा प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ के अलावा, तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और पूर्व प्रधान न्यायाधीश एसए बोबड़े, पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर उस पीठ का हिस्सा थे, जिन्होंने 9 नवंबर 2019 को यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।
 
50 से अधिक न्यायविदों को न्योता : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समारोह में आमंत्रित किए गए 50 से अधिक न्यायविदों में पूर्व प्रधान न्यायाधीश, अन्य न्यायाधीश और शीर्ष वकील तथा ‘रामलला’ के वकील के. परासरन भी शामिल हैं। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता और पूर्व अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल भी आमंत्रित किये गए हैं।
 
मंदिर न्यास के अनुसार, राजनीतिक नेताओं, सेलिब्रिटी, उद्योगपति, संत सहित 7,000 से अधिक लोग समारोह में शामिल होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव (प्रोटोकॉल) द्वारा निमंत्रण भेजा गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

पहले पहलगाम पर होनी चाहिए चर्चा, फिर ऑपरेशन सिंदूर पर : CM अब्दुल्ला

सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया था Pakistan, जयशंकर ने दिया ट्रंप को झटका, PM मोदी से नहीं हुई थी कोई बात

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से संपर्क में है IT मंत्रालय

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

अगला लेख