रामलला के दर्शन के लिए गई काशी की मुस्लिम महिलाएं, अयोध्या से लेकर आएंगी रामज्योति

हिमा अग्रवाल
रविवार, 7 जनवरी 2024 (07:36 IST)
  • काशी से रामलला दर्शन के लिए निकली मुस्लिम महिलाएं
  • अयोध्या से रामज्योति लेकर काशी आएंगी
  • 22 जनवरी को दीपक जलाकर करेंगी प्राण प्रतिष्ठा का पूजन
Ayodhya Ram Mandir news : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में कुछ दिन शेष रह गए। पूरे देश में उत्साह है कि रामलला अपनी जन्मभूमि पर बने मंदिर में विराजमान होंगे। श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले वाराणसी की मुस्लिम महिलाएं अयोध्या से रामज्योति लेने के लिए कूच कर गई है। मुस्लिम महिलाओं ने बाकायदा भगवा वस्त्र धारण किये और अयोध्या रामलला दर्शन के लिए राह पकड़ ली।
 
रविवार को यह मुस्लिम रामभक्त अयोध्या से रामज्योति लेकर काशी आएंगी। इस शुभ कार्य के लिए गैर समुदाय की बहनों को पातालपुरी मठ के महंत बाबा बालकदास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह बहनें हनुमान गढ़ी में बजरंग बली हनुमान जी के भी दर्शन करके पुण्य लाभ पायेगी।  मुस्लिम महिलाओं का रामज्योति के साथ जौनपुर, अंबेडकर नगर में स्वागत किया जायेगा।
 
काशी में रामज्योति के साथ मुस्लिम बहनें 22 जनवरी को दीपक जलाकर प्राण प्रतिष्ठा का पूजन करते हुए भगवान राम से आशीर्वाद लेंगी।
 
रामपंथ की अनुयायी मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी और विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. नजमा परवीन लगभग डेढ़ दशक से राम भक्ति में लीन है, यह सामाजिक कार्यकर्ता और रामसेतु अभियान से जुड़ी है। इनका मानना है कि राम सबके है, इसलिए रामसेतु अभियान के माध्यम से हिन्दू-मुस्लिम समाज को आपस में जोड़ा जा सकता है।
 
नजमा और नाजनीन का मानना है कि राम हमारे पूर्वज है, वह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, आपसी मतभेदों की आंधी ने हमारे पूर्वजों के चेहरे को ढक दिया था। अब राम मंदिर बन गया, उसमें श्रीराम विराजित होने जा रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। 
 
अयोध्या रामज्योति ले गई मुस्लिम महिलाओं में नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, रोजा, अफरोज और ताजीम शामिल हैं।
 
नाजनीन 17 वर्षों से राम की पूजा करती है, वह 2014 में अयोध्या हनुमान गढ़ी गई, वहां उन्होंने देखा कि भगवान राम टेंट में है, वह बहुत दुखी हुई और ठान ली कि वह हर संभव कोशिश करेंगी राम मंदिर बने। इसके लिए उन्होंने मुस्लिम समाज की बहनों को जोड़ चंदा भी इकट्ठा किया। अब यह मुस्लिम महिलाएं बहुत खुश है कि नफरत की दीवार टूटने वाली है, उन्होंने अपने समाज से अपील भी की है कि वह रामजन्मभूमि पर बने राम मंदिर प्रतिष्ठा उत्सव का हिस्सा बने।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

पीएम मोदी की स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि, उनकी शिक्षाएं लाखों लोगों को ताकत देती हैं

Weather Updates: असम में बाढ़ से 16.25 लाख प्रभावित, जानिए किस राज्य में कैसा है मौसम?

live : T20 वर्ल्ड कप जीतकर दिल्ली पहुंची टीम इंडिया, 11 बजे मोदी से मुलाकात

बच्चे के भोजन के पैकेट में मरा हुआ सांप, आगंनवाड़ी से मिला था खाना

मोदी की रूस यात्रा का क्या होगा असर

अगला लेख
More