Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 (21:54 IST)
Updated Date: Tue, 23 Jan 2024 (21:59 IST)
Ram Mandir Pran-Pratishth : अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का 11 दिनी विशेष अनुष्ठान भी पूरा हो गया। राम मंदिर परिसर में मंच पर मौजूद स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज (Swami Govind Dev Giri) के हाथ से चरणामृत पीकर पीएम मोदी ने उपवास तोड़ा।
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए जल में शहद और नींबू मिलाकर पिलाने की बात सोची थी, लेकिन उन्होंने अलग से निवेदन किया कि आप मुझे श्रीराम का चरणामृत पिलाएं।
प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर व्रत तुड़वाने के लिए चरणामृत की व्यवस्था कम समय में करनी पड़ी। पीएम मोदी ने चरणामृत पीकर 11 दिनों का व्रत तोड़ा। पीएम मोदी के आग्रह पर स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज भावुक हो गए।