Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 (11:38 IST)
Updated Date: Sat, 30 Dec 2023 (11:59 IST)
Prime Minister Narendra Modi reached Shri Ram city Ayodhya: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। अयोध्या नगरी के मुख्य मार्गों को फूलों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की आकृति से सजाया गया है।
पीएम ने किया रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन : मोदी अयोध्या से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करके महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 16 किलोमीटर का रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान अयोध्या के मार्गों पर संत समाज के साथ वैदिक ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा, लोक संगीत पर थिरकते कलाकारों के साथ देश के प्रधानमंत्री की अगुवाई करते नजर आ रहे हैं। मोदीजी भी अयोध्या पहुंचकर अभिभूत नजर आ रहे हैं। वे रोड शो के दौरान लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं।
Edited by: Ravindra Gupta