राहुल गांधी ने बताया, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्यों नहीं जा रहे हैं कांग्रेस नेता?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (14:49 IST)
Rahul Gandhi on ayodhya ram mandir : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अयोध्या में 22 जनवरी के राम लला के 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया है और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस के इर्द-गिर्द केंद्रित कर दिया है।
 
राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राहुल गांधी ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा-आरएसएस इसे चुनावी रंग दे रहे हैं और इसलिए इसमें शामिल होना मुश्किल है। हिन्दू धर्म के प्रमुख लोगों (शंकराचार्य) तक ने कहा है कि यह धार्मिक कार्यक्रम नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।
 
साथ ही राहुल गांधी का कहना था कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी व्यक्ति, जो भी दर्शन के लिए जाना चाहता है, वो जा सकता है।
 
उन्होंने दावा भी किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की स्थिति बहुत अच्छी है और वह इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराएगा।
 
राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत इस समय नगालैंड में हैं। यह यात्रा 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ज्यादातर यात्रा बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। यात्रा का समापन महाराष्ट्र के मुंबई में होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

तेजस्वी यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, 2 वोटर ID कार्ड को लेकर कार्रवाई की मांग

MP : कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे के तार से छू गया झंडा, करंट लगने से 4 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

SpiceJet का कर्मचारी बोला- सैन्य अधिकारी ने घूंसे और थप्पड़ मारे, मैं तो बस अपना...

भाजपा विधायकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की, AAP ने 'संघर्षविराम' के समय पर सवाल उठाए

Delhi : डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी का भारत ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा

अगला लेख