आ रहा है राम राज्य, 2024 में सब शुभ होगा, जानिए और क्या कहा राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी सत्येन्द्र दास ने

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (14:03 IST)
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह नया साल 2024 बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि रामलला अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे तथा आम चुनाव होंगे और दोनों ‘शुभ’ होंगे। शहर के रामघाट इलाके में स्थित अपने आवास पर बातचीत के दौरान वयोवृद्ध पुजारी ने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि न सिर्फ शांति बल्कि, राम राज्य आ रहा है। रामलला गर्भ गृह में विराजमान होंगे।” उन्होंने एक चौपाई को उद्धृत करते हुए कहा- 'राम राज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका'। दास ने कहा कि दुख, पीड़ा, तनाव सब समाप्त हो जाएगा और हर कोई खुश होगा।
 
राम राज्य यानी आदर्श शासन : ‘राम राज्य’ शब्द का इस्तेमाल आदर्श शासन के लिए किया जाता है, जहां हर कोई खुशहाल हो। आरती के लिए राम जन्मभूमि मंदिर स्थल रवाना होने से पहले आचार्य दास ने कहा कि नववर्ष पर सभी देशवासियों को मेरी बधाई एवं शुभकामनाएं। रामलला को छप्पन भोग लगाया जाएगा और प्रसाद चढ़ाया जाएगा।
 
विशेष अवसरों पर छप्पन भोग : उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार, दोपहर में ‘भोग आरती’ की जाती है। दास ने कहा कि होली, रामनवमी, बसंत पंचमी, नववर्ष और स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस जैसे विशेष अवसरों पर राम लला को ‘छप्पन भोग’ लगाया जाता है।
 
राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि नया साल बहुत अच्छा रहेगा। उनके सहयोगी ने बताया कि सोमवार को राम लला को ‘छप्पन भोग’ अर्पित किया गया। लखनऊ की एक बहुत पुरानी दुकान से एक विशेष रूप से बनाए गए बॉक्स में आया था, जिस पर भगवान राम और आगामी मंदिर का चित्रण किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों उसी जगह से प्रसाद आ रहा है।
सबके लिए लाभकारी होगा वर्ष : आचार्य दास ने कहा कि यह नया साल बहुत ही महत्वपूर्ण है और यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी महीने 22 जनवरी को राम लला गर्भगृह (नए बन रहे मंदिर के) में विराजमान होंगे...और यह देश के लोगों के लिए बहुत लाभकारी होगा। इस बीच, अयोध्या में आयोजकों ने नए साल के दिन पूजा किए गए हल्दी और घी के साथ मिश्रित चावल के दाने ‘अक्षत’ का वितरण शुरू किया जो राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक सप्ताह पहले 15 जनवरी तक जारी रहेगा।
 
नए वर्ष में जश्न : अयोध्या में 31 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न मनाया गया, ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच कई निवासी और अन्य लोग नए घाट के पास प्रतिष्ठित लता मंगेशकर चौक पर एकत्र हुए। नए साल पर बड़ी संख्या में लोगों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई, जबकि अन्य लोग रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि मंदिर गए। इसके साथ ही कई लोग भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए।
 
इस साल राम मंदिर के आगे के निर्माण के बारे में पूछे जाने पर आचार्य दास ने कहा कि 2024 में बहुत काम होना है। एक तो यह कि राम लला गर्भगृह में विराजमान होंगे। और लोकसभा चुनाव भी इस वर्ष, 2024 में होंगे, और ये सभी शुभ और अच्छे होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले होगा। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

अगला लेख