Ayodhya : भगवान राम की ससुराल से अयोध्या पहुंचा ‘सनेश’, 3000 उपहार में क्या-क्या?

संदीप श्रीवास्तव
शनिवार, 6 जनवरी 2024 (23:17 IST)
Ayodhya : श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भारत ही नहीं विश्व के अनेक देश भी अपने लला को उपहार भेज रहे हैं और जब उपहार उनके ससुराल से पहुंचे तो यह और भी रोचक हो जाता है। जनकपुर धाम राम जानकी मंदिर नेपाल राष्ट्र से निकली भार सनेश यात्रा आज देर लगभग तीन दर्जन वाहनों से रात्रि कारसेवकपुरम् पहुंची जिसमें 500 से ऊपर राम लला के ससुराल पक्ष के भक्त गण सम्मिलत हैं, जो अपने साथ तीन हजार से ऊपर उपहार भी लेकर आए हैं। इसमें फल, मिष्ठान, सोना, चांदी आदि सम्मिलित हैं।
 
 नेपाल से आए बंधुओं का कहना है कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे दामाद राजा की जन्मभूमि का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को वे अपने सिंहासन पर विराजमान होंगे।
 आज कारसेवकपुरम् में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने उपहार को स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत का संबंध आत्मा से है। यह त्रेतायुग का चला आ रहा संबंध प्राचीनता के साथ एतिहासिकता को प्रदर्शित करने वाला है।  यह भेंट प्राप्त करना अति सौभाग्य का परिचायक है।
 
इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा विहिप नेता राजेंद्र सिंह, शरद शर्मा, धन्नजय पाठक, नेपाल से आए महंत रामरोशन दास वैष्णव, नगर निगम के प्रमुख मनोज शाह, विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष संतोष शाह, परमेश्वर शाह, अजय गुप्ता, मनीष रमन शाह लक्ष्मन शाह, मधु शाह, रेखा गुप्ता आदि समलित हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख