Publish Date: Sat, 16 Nov 2019 (18:12 IST)
Updated Date: Sat, 16 Nov 2019 (21:05 IST)
अयोध्या। दारूल उलूम नदवतुल उलेमा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सलमान नदवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जो भूमि मुस्लिमों को मिली है, उसे मुस्लिमो को लेना चाहिए। जमीन न लेना गलत होगा।
अयोध्या पहुंचने से पहले ही रोके गए नदवी ने कहा कि वे सौहार्द स्थापित करने अयोध्या आए थे। उन्हें अयोध्या से पहले लखनऊ- अयोध्या टोल प्लाजा पर रौनाही के पास रोका गया।
उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और इसके बाद इस बात पर सहमति बनी कि अयोध्या में मौजूदा समय में कोई कार्यक्रम करना या गतिविधि करना उचित नही होगा।
इसके बाद सलमान नदवी वापस लखनऊ लौट गए। उल्लेखनीय है कि सलमान नदवी ने श्रीश्री रविशंकर के साथ मिलकर इससे पहले मंदिर मस्जिद मामले में समझौते की मुहिम चलाई थी।