अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, क्या है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तैयारी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (12:14 IST)
Ayodhya ram mandir news in hindi : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समारोह को भव्य रूप देने में जुटा है। 22 जनवरी को पूरा परिसर संगीतमय रहेगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की बांसुरी तथा ढोलक से लेकर तमिलनाडु के मृदंग जैसे देशभर के विभिन्न शास्त्रीय वाद्ययंत्र बजाये जाएंगे।
 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 22 जनवरी को भव्य समारोह के दौरान प्रस्तुति के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से संगीतकारों का चयन किया गया है।
 
लोगों द्वारा अधूरे मंदिर में समारोह आयोजित को लेकर उठाये जा रहे सवालों पर राय ने कहा कि मैं किसी भी आलोचना का जवाब नहीं दूंगा।
 
उन्होंने कहा कि मंदिर में रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
 
 
न्यास के महासचिव ने बताया कि चयनित संगीतकार अपने-अपने क्षेत्रों के भारतीय परंपरा से जुड़े विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र (संगीत वाद्ययंत्र) बजाएंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से बांसुरी और ढोलक, कर्नाटक से वीणा, महाराष्ट्र से सुंदरी, पंजाब से अलगोजा, ओडिशा से मर्दला, मध्य प्रदेश से संतूर, मणिपुर से पुंग, असम से नगाड़ा और काली, छत्तीसगढ़ से तंबूरा, बिहार से पखावज, दिल्ली से शहनाई और राजस्थान से रावणहत्था बजाने वाले कलाकर शामिल होंगे।
 
पश्चिम बंगाल के श्रीखोल और सरोद, आंध्र प्रदेश से घटम, झारखंड से सितार, तमिलनाडु से नादस्वरम और मृदंग, और उत्तराखंड से हुड़का कलाकर भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। जब अनुष्ठानिक मंत्रोच्चार या कोई संबोधन नहीं हो रहा होगा तब ये कलाकर वाद्ययंत्र बजाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में काम करने वाली कंपनी ‘एलएंडटी’ और ‘टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर’ के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल होंगे।
 
राय ने बताया कि मेहमानों के लिए जलपान तथा दोपहर के भोजन की व्यवस्था की जाएगी और पेयजल, शौचालय तथा जूता रखने की जगह सहित अन्य की व्यवस्था की गई है। मंदिर न्यास की ओर से ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए 7 हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।
 
राय ने बताया कि 26 जनवरी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता जत्थों में मंदिर की यात्रा शुरू करेंगे, जो कि फरवरी के अंत तक जारी रहेगी।
 
आमंत्रित लोगों के लिए कारसेवकपुरम, तीर्थ क्षेत्र पुरम में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है और कई होटल और धर्मशालाओं में कमरे भी बुक किए गए हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

17 वर्षीय किशोर के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी पुणे पुलिस, जानिए क्‍या है मामला...

दिल्ली में भीषण गर्मी, छुट्टी के बावजूद खुले स्कूलों को तत्काल बंद करने के निर्देश

Weather Update : दिल्ली में गर्मी का कहर, पारा फिर 47 के पार, लू के लिए रेड अलर्ट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

अगला लेख