भगवान राम की तस्वीर वाली विशेष साड़ी सूरत से भेजी जाएगी अयोध्या

गुजरात के सूरत शहर में तैयार की गई एक विशेष साड़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जनवरी 2024 (12:19 IST)
  • सूरत के कपड़ा कारोबारी भेजेंगे साड़ी
  • अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी
  • माता सीता के लिए तैयार की गई
Special saree with picture of Lord Ram will be sent to Ayodhya : देश में 'कपड़े का हब' (hub of clothes) कहे जाने वाले गुजरात के सूरत शहर में तैयार की गई एक विशेष साड़ी को 22 जनवरी (22 January) को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजा जाएगा। सूरत में कपड़ा उद्योग से जुड़े कारोबारी ललित शर्मा ने कहा कि इस साड़ी पर भगवान राम (Lord Ram) और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गई हैं और इसे भगवान राम की पत्नी सीता (Sita) के लिए तैयार किया गया है और इसे रविवार को यहां एक मंदिर में अर्पित किया गया।
 
वस्त्र माता जानकी के लिए बनाया गया : शर्मा से विचार-विमर्श कर साड़ी तैयार करने वाले कपड़ा कारोबारी राकेश जैन ने कहा कि यह वस्त्र माता जानकी के लिए बनाया गया है और इसे उत्तरप्रदेश के अयोध्या शहर में मंदिर के लिए भेजा जाएगा। शर्मा ने साड़ी भेजने की किसी तारीख का उल्लेख नहीं किया लेकिन कहा कि यह 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंच जाएगी।

ALSO READ: अयोध्या में राम-सीता को अर्पित होंगे 1 किलो सोने के आभूषण
 
माता जानकी और भगवान हनुमान सबसे ज्यादा प्रसन्न : उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है, क्योंकि भगवान राम का कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में अभिषेक किया जा रहा है। माता जानकी और भगवान हनुमान सबसे ज्यादा प्रसन्न हैं।

शर्मा ने कहा कि उनकी खुशी साझा करते हुए हमने एक विशेष साड़ी तैयार की है जिस पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गई हैं। यह साड़ी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भेजी जाएगी। शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कोई अनुरोध मिलता है तो वे भगवान राम के उन सभी मंदिरों में नि:शुल्क यह साड़ी भेजेंगे, जहां माता जानकी भी विराजमान हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Weather Update: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, देशभर में शीतलहर, IMD ने 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

LIVE: प्रयागराज महाकुंभ का 5वां दिन, अब तक 7 करोड़ से ज्यादा ने किया स्नान

दिल्ली चुनाव में झुग्गीवासी क्यों हैं इतने अहम

इजराइल और हमास में सीजफायर पर नहीं बनी बात, नेतन्याहू ने बताया क्यों लटका समझौता?

रिपोर्ट में खुलासा, भारत में इस साल 90 करोड़ के पार होगी इंटरनेट यूजर्स की संख्‍या

अगला लेख