महाराणा प्रताप की भूमि से पहुंचा 21 तीर्थों का जल, हैदराबाद से चांदी की ईंट

साइकिल से हैदराबाद से चांदी की ईंट लेकर पहुंचे 10 श्रद्धालु

संदीप श्रीवास्तव
Ayodhya Ram Mandir News: देशभर से लोग रामनगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। सभी लोग कुछ न कुछ उपहार लेकर पहुंच रहे हैं। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भूमि मेवाड़ा से भी कुछ लोग 21 तीर्थों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। वहीं, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से भी कुछ लोग चांदी की ईंट लेकर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। 
 
21 तीर्थों का जल : महाराणा प्रताप की भूमि से 21 तीर्थों का जल पंद्रह कलश में पहुंचा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास व मीडिया प्रभारी विहिप शरद शर्मा की उपस्थित में यह जलकलश निर्मोही अखाड़ा में संत प्रेमदास फलाहारी को समर्पित किया गया। 
 
महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि राम लला के चरणों में भक्त अपनी श्रद्धा समर्पित कर रहे हैं। महाराणा प्रताप की भूमि से यह जल पहुंचा है, जिसे प्राण-प्रतिष्ठा के दिन राम लला को अर्पण करने का प्रयास किया जाएगा। 
चांदी की ईंट : पहले चंदा जुटाया फिर अपने आराध्य रामलला के लिए चांदी की ईंट बनवाई और फिर लोगों की टोली हैदराबाद से साइकिल चलाकर अयोध्या पहुंच गई। लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है और रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान होने वाले हैं। 
 
हैदराबाद के रहने वाले 10 लोगों को अयोध्या तक 1300 किलोमीटर लंबा सफर तय करने में 17 दिन लग गए और रास्ते में लोगों ने कहीं खाना खिलाया तो कहीं पानी पिलाया। अंजान रास्ता, लंबा सफर लेकिन रामकाज करना था तो कष्ट की भला कहां परवाह थी। इन लोगों ने चांदी की ईट श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी है और एक रात्रि विश्राम करने के बाद यह वापस हैदराबाद की ओर रवाना हो गए। हालांकि उनके मन में यह संतोष था कि उन्होंने खुद से जो वादा किया था, वह पूरा किया।
 
80 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान : महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पर इंडिगो विमान 80 यात्रियों को दिल्ली से लेकर पहुंचा, जहां यूको बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों स्वागत करते हुए उनको तिलक लगाकर फूल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मॉडल का मोमेंटो भेंट किया। इसी फ्लाइट से राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र व केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे भी अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दोनों का स्वागत किया।
 
यात्रियों ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की वजह से आज दिल्ली से अयोध्या आने और अयोध्या से दिल्ली आने जाने की सुविधा प्राप्त हुई है। इंडिगो की फ्लाइट 1:15 पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंची और फिर वापस 2 बजे यही इंडिगो की फ्लाइट अयोध्या से यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। 30  दिेसंबर को इस हवाई अड्‍डे का उद्‍घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। 
11 करोड़ का चेक ट्रस्ट को सौंपा : महाराष्ट्र के मंत्री श्रीकांत शिंदे, उदय सावंत ने अयोध्या पंहुचकर कारसेवकपुरम् में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चम्पतराय को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु 11 करोड़ रुपए का चेक समर्पित किया। शिंदे महाराष्ट्र के कल्याण लोकसभा से एमपी है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं। 
Edited by: Vrijendar Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

नदी पार करते समय सेना का टैंक हादसे का शिकार, 5 जवानों की मौत

Ram path Ayodhya : सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारी निलंबित

दिल्ली में और तेज बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट, AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज

Petrol Diesel Prices: मुंबई में घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम

अमरनाथ पहुंचा यात्रियों का पहला जत्था, आतंकी हमले की आशंका, 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात

अगला लेख
More