Hanuman Chalisa

नारियल के 16 उपयोग और 23 फायदे

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 28 मई 2021 (19:14 IST)
भारतीय धर्म और संस्कृति में नारियल का बहुत महत्व है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। मंदिर में नारियल फोड़ना या चढ़ाने का रिवाज है। दक्षिण भारत में नारियल के पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं। 60 फुट से 100 फुट तक ऊंचा नारियल का पेड़ लगभग 80 वर्षों तक जीवित रहता है। 15 वर्षों के बाद पेड़ में फल लगते हैं। नारियल के पेड़ फाल का प्रत्येक भाग काम में आता है। आओ जानते हैं इसके बारे में अद्भुत जानकारी।

 

नारियल के 16 उपयोग:
1. नारियल फल को खाकर आप भूख मिटा सकते हैं।
 
2. नारियल के पानी को पीकर आप प्यास मिटा सकते हैं।
 
3. नारियल फल को जलाकर आप कुछ पका सकते हैं या उजाला कर सकते हैं।
 
4. नारियल की छाल या जटा से आप रस्सी या चटाई बना सकते हैं। 
 
5. इससे घरों के पाट अर्थात बर्तन भी बनाए जाते हैं।
 
6. नारिलय की लकड़ी से आप चाहे तो फर्निचर भी बना सकते हो। 
 
7. इसके पत्तों से से पंखे, टोकरियां, चटाइयां आदि बनती हैं। 
 
8. नारियल की जटा से ब्रश और थैले भी बनाए जा सकते हैं।
 
9. नारियल की छाल या जटा को गद्दों में भी बरा जाता है।
 
10. नारियल से नारियल का तेल भी बनता है। इस तेल के कई उपयोग होते हैं।
 
11. नारियल की लकड़ी, छाल और फल की खोल को मिलाकर झोपड़ी भी बनाई जा सकती है।
 
12. नारियल की छाल या जटा से खस की टाट जैसी टाट भी बनाकर गर्मी से बचने के लिए दरवाजे या खिड़कियों में पर्दे की तरह लगा सकते हैं।
 
13. छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृषि विभाग में कार्यरत बीडी गुहा ने आश्चर्यजनक रूप से नारियल से ब्लड ग्रुप पहचानने की तकनीक ईजाद की है। गुहा किसी भी व्यक्ति को बिना छुए महज 10 सेकंड में ब्लड ग्रुप बता देते हैं। गुहा का दावा है कि वे इससे (14) भरा और खाली सिलेंडर, (15) जमीन के अंदर का पानी, (16) भूमिगत सुरंगों की भी पहचान कर सकते हैं। प्राचीनकाल में लोग ऐसा करते भी थे।
 
नारियल के 23 फायदे : नारियल में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 
 
1. नारियल के पानी में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। इसे पीने से शरीर में किसी भी प्रकार की सुन्नता नहीं रहती।
 
2. अगर आप पाचन की समस्या से ग्रसित हैं तो 1 गिलास नारियल का पानी लें, उसमें अन्ननास का जूस मिलाएं और पूरे 9 दिन तक नाश्ते से पहले उसे पीएं। इसे पीने के बाद 2 घंटे तक किसी भी प्रकार का भोजन न करें और न ही कोई अन्य पेय पीएं।
 
3. नारियल के गूदे का इस्तेमाल नाड़ियों की समस्या, कमजोरी, स्मृति नाश, पल्मनरी अफेक्शन्स (फेफड़ों के रोगों) के उपचार के लिए किया जाता है। यह त्वचा संबंधी तथा आंतड़ियों संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। 
 
4. अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों को भी नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।
 
5. नारियल में वसा और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है इसलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है। मोटापा कम करने में नारियल बहुत फायदेमंद है। मोटे लोगों को नारियल का सेवन करना चाहिए। 
 
6. नकसीर हो तो भी इसका पानी लाभदायक होता है।
 
7. याददाश्त बढ़ाने में भी नारियल की भूमिका होती है। बच्चों को नारियल की गिरी खिलाने उनका दिमाग तेज होता है।
 
8. नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुहांसे, दाग-धब्बे समाप्त होते हैं
 
9. अनिद्रा रोग में भी यह लाभदायक है। नियमित रूप से रात के खाने के बाद आधा गिलास नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या खत्म होती है और नींद अच्छी आती है।
 
10. नारियल तेल में बादाम को मिलाकर तथा बारीक पीसकर सिर पर लेप लगाना चाहिए। इससे सिरदर्द में तुरंत आराम होता है।
 
11. बालों में रूसी की समस्या के लिए नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है। 
 
12. पेट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं। इस तरह नारियल के अनेक लाभ हैं।
 
13. नारियल में फाइबर अधिक होता है इसलिए कब्ज के रोगियों के लिए यह लाभदायक है।
 
14. नारियल मांसपेशियों को बढ़ाने में भी सहायक होता है।
 
15. नारियल का दूध गले की खराश को ठीक कर देता है।
 
16. नारियल का दूध पेट के अल्सर को ठीक करने में सहायक होता है। नारियल का दूध बहुत ही पौष्टिक होता है।
 
17. नारियल का पानी उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी होता है जिन्हें किडनी की बीमारी होती है।
 
18. नारियल का पानी हमारे शरीर की त्वचा को भी लाभ पहुंचाता है।
 
19. नारियल का पानी मूत्राशय से संबंधित बीमारियों में काफी राहत देता है।
 
20. जिन लोगों को शुगर होती है उनको भी नारियल का पानी काफी लाभ पहुंचाता है।
 
21. नारियल में पाया जाने वाला आयोडीन थॉयराइड को बढ़ने से रोकता है।
 
22. नारियल के कई ज्योतिष उपाय भी बताए जाते हैं। 
 
23. नारियल के कई धार्मिक और मांगलिक उपयोग भी होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Vastu tips: घर की इस दिशा में ये 4 चीजें रखने से कुछ ही दिनों में चमकेगी किस्मत

किचन में भूलकर भी ना रखें ये 5 चीजें, बढ़ सकती है नेगेटिविटी

Chest lungs infection: फेफड़ों के संक्रमण से बचने के घरेलू उपाय

Fat loss: शरीर से एक्स्ट्रा फैट बर्न करने के लिए अपनाएं ये देसी ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और रोज़गार के संकल्प का अभ्युदय

Dev Uthani Ekadashi Bhog: देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह पर चढ़ाएं ये खास भोग, मिलेगा भगवान शालीग्राम का आशीर्वाद

1st november special day: 01 नवंबर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, जानें 10 रोचक बातें

Amla health benefits: आंवला: सेहत का खजाना, देगा अद्भुत स्वास्थ्य लाभ, होंगे ये कई सेहत फायदे

National Unity Day: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की खास बातें, जानें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहां है?

अगला लेख