एक अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता

Webdunia
- प्राची पिंगले (मुंबई से)
BBC
सोनिया बॉलीवुड नंबर पर थिरकती हुई किसी मॉडल की तरह जैसे ही स्टेज पर आती है वहाँ मौजूद पत्रकार और लोग तालियाँ बजा कर उसका उत्साह बढ़ाते हैं।

ये नजारा है मुंबई में चल रहे ऑडीशन टेस्ट का जिसके जरिए सोनिया भारत की पहली ट्रांसजेंडर सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होने के सपने देख रही है।

ट्रांसजेंडर ऐसे पुरुषों को कहते हैं जो लिंग या वेष बदल कर कर महिला बन गए हैं। इस प्रतियोगिता का नाम रखा गया है- सुपर क्वीन। अगले कुछ हफ्तों में देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑडीशन होंगे, जिसके आधार पर प्रतियोगियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

सेमीफाइनल और फाइनल 21 फरवरी को मुंबई में होगा। मुंबई में हुए ऑडीशन में बीस लोग शामिल हुए जिसमें सबके आकर्षण के केंद्र में रही निशी शेख।

नीले परिधान में लिपटी निशी ने अपने डांस से सबको चौंका दिया। उनके स्टेज पर आते ही भीड़ से आवाज आई, 'ये तो प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखती है।'

उन्होंने बीबीसी से कहा, 'मैं कुछ अलग हूँ। मैंने कई देशों में परफॉर्म किया है।'

निशी का कहना था, 'मैं अपने आपको समलैंगिग मानती हूँ और उस तरह का जीवन नहीं जीती जैसा कि मेरे समुदाय के अन्य लोग जीते हैं। मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करती हूँ, अच्छा पैसा कमाती हूँ। मेरे लिए अपने परिवार का खयाल रखना सबसे महत्वपूर्ण है।'

सुपर क्वीन की आयोजक लक्ष्मी नारायण ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

नागपुर से आई रीना एचआईवी संक्रमित मरीजों के लिए काम करती हैं और स्नातक हैं। वो कहती हैं कि अगर वो ट्रांसजेंडर नहीं होती तो उन्हें नौकरी मिल गई होती।

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

iQOO Z10R 5G : 5,700mAh और 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान