'जीवनसाथी करते हैं यौन हिंसा'

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2011 (13:35 IST)
BBC
महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन वोमेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रहने वाली करीब आधी औरतें अपने जीवनसाथी के हाथों शारीरिक और यौन हिंसा का शिकार हुई हैं।

दुनिया भर के महिलाओं के अधिकारों पर तैयार की गई इस विस्तृत रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में घरेलू हिंसा का स्तर बेहद ज्यादा है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, उन्हें बराबर तनख्वाहों का नहीं मिलना, सरकार में उनकी भागेदारी और उन्हें मिलने वाली न्याय प्रक्रिया के बारे में चर्चा की गई है।

रिपोर्ट में महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर सिफारिशें हैं। इस रिपोर्ट में गरीब महिलाओं को न्याय मिलने में मुश्किलें, और उनसे निजात दिलाए जाने के उपायों का जिक्र है।

' पुरुषों का मारना सही'
रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रहने वाली बड़ी संख्या में महिलाओं का मानना है कि एक पुरुष का महिला को मारना सही है।

‘इलाके के सात देशों में किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक एक तिहाई महिलाओं ने कहा कि पुरुष का महिलाओं पर हाथ उठाना कभी-कभी मान्य है। मलेशिया में ऐसा करीब 50 प्रतिशत महिलाओं ने कहा, जबकि थाईलैंड में दो-तिहाई महिलाओं ने ये जवाब दिया।’

यूएनवोमेन की डेप्युटी एक्जेक्युटिव डायरेक्टर लक्ष्मी पुरी ने बीबीसी को बताया कि ये रिपोर्ट महिलाओं की न्याय व्यवस्थाओं से आकांक्षाओं को बयान करती है।

उन्होंने कहा, ‘महिलाएं चाहती हैं कि सरकार बनाए गए कानूनों पर अमल करे। केवल कानून बनाने से कुछ नहीं होता। महिलाओं के लिए न्याय व्यवस्था सरल, संवेदनशील और जवाबदेह हो। न्याय की प्रक्रिया महिलाओं को गरिमा प्रदान करे।’

घरेलू हिंसा : रिपोर्ट का कहना है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 19 देशों और क्षेत्रों ने घरेलू हिंसा को लेकर कानून पास किए हैं, लेकिन सिर्फ आठ देशों ने पति के हाथों बलात्कार कानून के अंतर्गत अपराध माना गया है। इस वजह से लाखों महिलाएं अपने पति के हाथों बुरे बर्ताव का शिकार होती हैं।

एक तरफ़ भारतीय संसद और विधानसभाओं में महिला को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कोशिशें चल रही हैं, इस क्षेत्र में नेपाल ही ऐसा देश है जहां संसद में महिलाओं को 30 प्रतिशत तक आरक्षण मिल पाया है।

रिपोर्ट कहती है कि न्याय व्यवस्था में महिलाओं की संख्या कम है। दक्षिण एशिया में मात्र नौ प्रतिशत न्यायाधीश चार प्रतिशत अभियोग पक्ष के लोग महिलाएं हैं। साथ ही यहां पुलिस में मात्र तीन प्रतिशत महिलाएं हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में दफ्तरों में महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण से निपटने के लिए गाईड लाईंस हैं।

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

POCO F7 5G : 7550mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए Price और Specifications

10000 रुपए से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G ओप्पो फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट