दुनिया के लिए गरीबी सबसे गंभीर समस्या

Webdunia
BBC
बीबीसी की ओर से कराए गए वार्षिक वैश्विक सर्वे के अनुसार दुनिया के सामने इस समय अत्यंत गरीबी सबसे गंभीर समस्या है, लेकिन भारतीयों और पाकिस्तानियों ने आतंकवाद को सबसे गंभीर समस्या बताया है.

ये सर्वेक्षण जुलाई 2009 से सितंबर 2009 के बीच कुल 23 देशों में कराया गया। हर देश के एक-एक हजार लोगों यानी कुल 23 हजारों लोगों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया। सर्वेक्षण में भारत, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका समेत कोस्टारिका, पनामा, फिलिपींस जैसे छोटे देश भी शामिल थे।

सर्वेक्षण में शामिल लोगों के सामने दुनिया की 13 गंभीर समस्याओं को रखा गया था। लोगों से सवाल किए गए थे कि उनके सामने सबसे गंभीर समस्या कौन है। उनसे यह भी कहा गया कि जो सूची दी गई है, उसे समस्याओं की अहमीयत और गंभीरता के आधार पर श्रेणीबद्ध भी करें।

आतंकवादा पाँचवें स्थान पर : सर्वेक्षण के परिणाम में 71 प्रतिशत लोगों ने अत्यंत गरीबी को सबसे गंभीर समस्या बताया। दूसरे स्थान पर पर्यावरण और प्रदूषण रहा। हालाँकि आतंकवाद पाँचवीं सबसे गंभीर समस्या के तौर पर सामने आया। लोगों ने दुनिया के लिए जलवायु परिवर्तन को छठी सबसे गंभीर समस्या बताया।

सर्वेक्षण से ये बात भी सामने आई कि लोगों ने अपनी उम्र और शिक्षा की बजाए जवाब क्षेत्रीयता के आधार पर दिए हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार औसत से अधिक भारतीय और पाकिस्तानी लोगों की नजर में आतंकवाद सबसे गंभीर समस्या है। जबकि लैटिन अमेरिकी देशों के लोगों के लिए जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ा मसला है। लेकिन मिस्र के लोगों की सबसे बड़ी चिंता बीमारियों का फैलाव है।

सर्व से यह बात भी सामने आई कि लोग अपने दोस्तों के बीच दिन-ब-दिन खाने पीने की वस्तओं और तेल की बढ़ती कीमतों पर सबसे अधिक गप्पे लड़ाते हैं। उसके बाद अत्यंत गरीबी और फिर बीमारी के फैलाव पर आपस में बातचीत करते हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

itel city 100 : 8000 से कम कीमत का धांसू स्मार्टफोन, 5200mAh की धमाकेदार बैटरी, फ्री मिलेगा स्पीकर

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स