पाँच हजार नई प्रजातियों की खोज

Webdunia
समुद्री जीवों की गणना के एक पूर्वावलोकन से पाँच हजार से अधिक नई प्रजातियों का पता चला है। इस परियोजना के अंतर्गत विचित्र किस्म के जीव मिले हैं, कई जीव ऐसे हैं जो ऐसे रसायनों का स्राव करते हैं जिनसे कई बीमारियों का इलाज हो सकता है।

BBC
पूर्वावलोकन की रिपोर्ट वैज्ञानिकों के एक दल ने सैंटियागो में विज्ञान की प्रगति के लिए बनी अमेरिकन एसोसियशन के वार्षिक बैठक में प्रस्तुत की है। गणना का काम पिछले दस वर्षों से हो रहा है और अंतिम रिपोर्ट इसी साल अक्तूबर में प्रस्तुत की जाएगी।

वैज्ञानिक आधार : इस परियोजना पर 80 देशों के दो हजार से अधिक वैज्ञानिकों ने काम किया है। शोधकर्ताओं को आशा है कि ये गणना समुद्री जीवों से जुड़ी नीतियों के लिए वैज्ञानिक आधार बनेगा।

शोधकर्ताओं ने कुछ विचित्र प्रजातियों के फोटो भी प्रस्तुत किए, जिनकी खोज पिछले दशक में की गई है। केकड़े के भी एक विचित्र प्रजाति को दिखाया गया। फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक डॉक्टर शिर्ले पोंपनी ने स्पंज की नई प्रजाति पर भी प्रकाश डाला।

स्पंज की ये नई प्रजाति अगस्त 1999 में फ्लोरिडा में पाई गई। इस प्रजाति पर किए गए अध्ययन से पता चला कि वो एक ऐसे रसायन का स्राव करता है जिसमें कैंसर से लड़ने की क्षमता है। अब इस प्रजाति पर और शोध हो रहा है, ताकि इसके चिकित्सकीय इस्तेमाल को आसान बनाया जा सके।

डॉक्टर पोंपनी कहते हैं, 'जीवों का समुद्र में अनुकूलन करने से वो ऐसे रसायनिक उत्पादन करने लगते हैं जो बहुत शक्तिशाली कंप्यूटर भी नहीं बना सकता।'

इस गणना की परियोजना का उद्देश्य समुद्री में संरक्षित क्षेत्रों से जुड़ी वैश्विक नेटवर्क की स्थापना है, ताकि मछलियों के शिकार करने और अन्य मानवीय गतिविधियों को रोका जा सके।

ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक का कहना है कि समुद्र की निचली सतहों में मछली मारने से कोरल रीफ पर खतरा मंडरा रहा है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

iQOO Z10R 5G : 5,700mAh और 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान