बुकर की दौड़ में चार एशियाई लेखक

Webdunia
बुधवार, 30 जुलाई 2008 (23:38 IST)
BBC
वर्ष 2008 के बुकर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल 13 किताबों की सूची जारी की गई है। इसमें दक्षिण एशियाई मूल के चार लेखक शामिल हैं। इस बार की 'लाँग लिस्ट' में सलमान रश्दी एक बार फिर शामिल हैं, जिन्हें उनकी किताब 'एनचैंट्रीज ऑफ फ्लोरेंस' के लिए बुकर पुरस्कार मिल सकता है।

तीन अन्य दक्षिण एशियाई नाम हैं, मोहम्मद हनीफ, अमिताभ घोष और अरविंद अडिगा। पेशे से पत्रकार मोहम्मद हनीफ का पहला उपन्यास 'ए केस ऑफ एक्सप्लोडिंग मैंगोज' बहुत चर्चित रहा है। इस उपन्यास में मोहम्मद हनीफ ने पाकिस्तान के सैनिक शासक जिया उल हक की मौत के रहस्यों पर दिलचस्प तरीके से किस्सागोई की है।

अमिताभ घोष की शोधपरक किताब 'सी ऑफ पॉपीज' में उन्होंने काफी रोचक तरीके से साबित किया है कि अफीम किस तरह ब्रितानी साम्राज्य की बुनियादी ताकत था। अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' गरीब हलवाई की कहानी है, जो अ पनी नजरों से दुनिया देखता है।

कुल 112 किताबों में से इन 13 को चुना गया है। सितंबर महीने में शॉर्ट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें छह किताबें चुनी जाएँगी। अक्टूबर महीने में विजेता की घोषणा की जाएगी। लाँग लिस्ट में चुने गए 13 लेखकों में से ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ब्रिटेन के लेखक भी शामिल है ं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Realme 14 Pro : रियलमी का सस्ता Phone, ठंड में बदलेगा कलर, फीचर्स भी हैं धमाकेदार

पोको ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन Poco X7 Pro 5G और Poco X7 5G, जानिए फीचर्स

नए साल पर सस्ता हुआ iphone 16, जानिए कितने घटे दाम

Vivo Y29 5G : सस्ते स्मार्टफोन में महंगे फोन के फीचर्स

Realme 14x : IP69 रेटिंग वाला सबसे सस्ता फोन, 6000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार फीचर्स