बुजुर्गों के लिए अब ‘स्मार्ट छड़ी’

Webdunia
बुधवार, 6 मार्च 2013 (13:28 IST)
BBC
BBC
जापानी कंपनी फुजित्सु ने बुजुर्गों के लिए एक स्मार्ट छड़ी बनाई है, जिसमें सेटेलाइट नेविगेशन की सुविधा मुहैया कराई गई है।

नई पीढ़ी की ये छड़ी ना सिर्फ़ बुजुर्गों को अपने घर का रास्ता ढूंढनें में मदद करेगी बल्कि उनके दिल की धड़कन और शरीर के तापमान पर भी नजर रखेगी।

बुजुर्गों की स्थिति को ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। अगर इस छड़ी का इस्तेमाल करने वाला इंसान गिर जाए तो ये छड़ी ईमेल अलर्ट भी भेज देगी। इस तरह की तकनीक जापान की बुजुर्ग होती जनसंख्या के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है।

घर का रास्ता बताएगी : जापान की फुजित्सु और अन्य कंपनियां इस तरह के तरीके खोज कर रही हैं जिनसे लोग ज्यादा से ज्यादा गतिशील हो सकें और आपस में जुड़े भी रहें।

इस तरह की तकनीक की मदद से लोगों के लंबी उम्र तक काम करने की संभावना बढ़ जाएगी।

इस स्मार्ट छड़ी को बार्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया। ये छड़ी जीपीएस, 3जी और वाईफाई के जरिए नेटवर्क से जुड़ी होगी. साथ ही इस छड़ी में एलईडी स्क्रीन लगी है।

अगर इस छड़ी को इस्तेमाल करने वाला इंसान तय दिशा से दूसरी ओर मुड़ता है तो ये छड़ी वाइब्रेट करती हैं और सही दिशा की ओर इशारा करती है।

ये छड़ी गूगल एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है। इस छड़ी का इस्तेमाल करने वाले बुज़ुर्ग के दिल की धड़कन अगर तेज होती है तो ये अपने आप आपतकालीन सेवाओं को सूचित कर देगी।

नए जमाने की ये छड़ी कब बाजार में उपलब्ध होगी, ये अभी स्पष्ट नहीं है।

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत