बड़ी आंखों की वजह से विलुप्त हो गए निएंडरथल

Webdunia
गुरुवार, 14 मार्च 2013 (14:59 IST)
BBC
प्राचीन निएंडरथल मानव की खोपड़ी के अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने पाया है कि वह प्रजाति इसलिए विलुप्त हो गई क्योंकि उनकी आंखें मौजूदा मनुष्यों की तुलना में बड़ी थीं।

उनकी आंखें यूरोप की लंबी काली रातों में दूर तक देखने के लिए बनी थीं। लेकिन इन बड़ी आंखों की कीमत उन्हें उच्च स्तरीय विचार योग्य दिमाग को त्याग कर चुकानी पड़ी।

दूसरी तरफ मनुष्यों की प्रजाति होमो सेपियंस के पास एक बेहतर और बड़ा दिमाग था जिसकी मदद से उन्होंने गर्म कपड़े बनाए और बड़े समाज बनाए जिसकी मदद से वो यूरोप के हिमयुग में बचे रह पाए।

इस अध्यन के बारे में रॉयल सोसायटी ऑफ बी जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

BBC
निएंडरथल- होमो सेपियंस की कहानी : निएंडरथल एक मनुष्य से अत्यधिक मिलती जुलती प्रजाति थी जो यूरोप में करीब 250000 साल पहले रहती थी। मनुष्य की हमारी प्रजाति और निएंडरथल, यूरोप में एक समय पर रहे और इनके आपस में कुछ ताल्लुकात होने के सबूत भी मिलते हैं। करीब 28,000 साल पहले यह प्रजाति हिमयुग के कारण विलुप्त हो गई।

शोधकर्ताओं का परंपरागत रूप से मानना रहा है कि निएंडरथल के पूर्वज अफ्रीका से आए थे और यूरोप की लंबी काली रातों और धुंधले दिनों में देखने के लिए उनके आंखें बड़ी होती गईं और दिमाग में जो हिस्सा दृष्टी को नियंत्रित करता है वह काफी बड़ा हो गया।

शोधकर्ता यह भी मानते आए हैं कि इनके जो पूर्वज अफ्रीका में रह गए थे वो वहां रोशनी से लबरेज दिनों का आनंद उठाते रहे और उन्हें बड़ी आंखों की जरूरत नहीं पड़ी।

अफ्रीका में रहने वाले यही मानव हमारे भी पूर्वज थे और उनका दिमाग विकसित होता गया और उसके बाद ही वो दुनिया में फैले।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की आयलीना पीयर्स ने इस परंपरागत मान्यता को जांचना चाहा और उन्होंने निएंडरथल की 13 और होमोसेपियंस लोगों की 32 खोपड़ियों को जांचा।

सामाजिक नेटवर्क : आयलीना पीयर्स ने पाया कि निएंडरथल की आंखों के कोटर काफी बड़े थे, ऊपर से लेकर नीचे तक करीब 6 मिलीमीटर लंबे।

यूं तो यह लंबाई काफी बड़ी नहीं मालूम देती, लेकिन इसकी वजह से निएंडरथल दिख रहे दृश्यों का बेहतर आकलन कर पाते थे। आयलीना पीयर्स ने बीबीसी को बताया, 'अपने दिमाग के दृश्य आधारित होने के कारण उनका शरीर पर काबू बेहतर रहा होगा वो दिख रही चीजों को बेहतर ढंग से समझ पाते थे, लेकिन इसकी वजह से उनके दिमाग के वो हिस्से विकसित नहीं हो पाए जो बेहतर सोच देते हैं या सामाजिक संरचना करते हैं।'

लंदन के नैचरल हिस्ट्री म्युजियम में इसी तरह का शोध कर रहे प्रोफेसर क्रिस स्ट्रिंगर आयलीना पीयर्स की बात की तस्दीक करते हैं।

प्र ोफ ेसर स्ट्रिंगर कहते हैं, 'हम ऐसा मान सकते हैं कि दिमाग के सोचने वाले हिस्सों के छोटे होने के कारण निएंडरथल सीमित रहे होंगे साथ ही वो बड़े समूह नहीं बना पाए होंगे क्योंकि यह सब करने के लिए एक बड़ा दिमाग जरूरी है।'

पुरातात्विक सबूत : इस बात के पुरातात्विक सबूत मौजूद हैं कि निएंडरथल के साथ ही रह रहे होमोसेपियंस के पास सुईयां थीं जिनसे वो कपड़े सिल रहे थे। यह कपड़े गर्म होते थे। जबकि निएंडरथल चीज़ों को म ह ज लपेटते थे।

प्रोफेसर स्ट्रिंगर कहते हैं इस तरह की छोटी छोटी चीजों की वजह से ही होमो सेपियंस बने रह गए। प्रोफेसर स्ट्रिंगर का कहना है, 'अगर आप प्रतिक्रया देने में, पड़ोसियों से मदद लेने में और जानकारी बांटने में महज कुछ प्रतिशत ही बेहतर हों तो यह आपके जीवन और मरण के लिए बहुत बड़ा फर्क पैदा कर देता है।'

हॉलिवुड की फ़िल्मों में निएंडरथल को पशुवत और क्रूर बताया जाता रहा है। इस अध्यन से जुड़े डॉक्टर रॉबिन डनबार का कहना है, 'निएंडरथल इतना बुरे नहीं थे बस वो होमोसेपियंस की जितना अक्लमंद नहीं थे। जो अंतर था बस वो हिम युग में उनके खिलाफ गया।'

बंदरो पर किए गए शोध बताते हैं कि आंखों का आकार दिमाग में दिखाई दे चीजों के आकलन के लिए लगने वाले हिस्से के बराबर होता है। शोधकर्ता ऐसा मान रहे हैं कि यह बात निएंडरथल के मामले में भी यह बात सही होगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत