भारत पहुँचा 'किताबी' रोमांस

Webdunia
शनिवार, 23 फ़रवरी 2008 (19:36 IST)
रोमांस को किताब की शक्ल में लोगों तक पहुँचाने वाले ब्रितानी प्रकाशक ‘मिल्स एंड बून’ ने अब अपनी किताबें बेचने के लिए भारत का भी रुख किया है। कंपनी को उम्मीद है कि उसका कामुक कथानक भारत के लोगों के दिलों में जगह बना लेगा और उसका साहित्य यहाँ अपने लिए बाजार तलाश कर लेगा।

BBCBBC
पढ़ने का शौक रखने वाले औरत के इस वर्ग से मैं राजधानी दिल्ली के एक कैफे में मिली। बातचीत में सीमा मोनहॉट ने बताया कि उनके लिए किसी भी उपन्यास का मुख्य आकर्षण ' फी ल गुड फैक्टर' होता है। सीमा को किसी भी कहानी का सुखद अंत पसंद हैं।

सीमा कहती हैं कि रोमांस, किसी लड़की के लिए तब तक चलने वाली अनवरत प्रक्रिया है, जब तक वो मर न जाए। उम्र का इससे कोई ताल्लुक नहीं होता, आपको हमेशा वही प्यार चाहिए होता है जिसकी अनुभूति पहली बार अपने ब्वायफ्रैंड के साथ, मंगेतर के साथ या जिसे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं उसके साथ हुई होती है।

हालाँकि 'मिल्स एंड बून' जिसका अपने शहर ब्रिटेन में प्यार के बाजार में तीन चौथाई हिस्सा है, केवल भारत में ही शुरुआत कर रहा है। इनकी किताबें देश में पहले से ही प्रचलित हैं, उसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि ये अनाधिकृत रूप से विदेश से आतीं रहीं हैं। किताबों के शौकीन खुद को लंबे समय से इनका मुरीद बताते हैं।

रचना श्रीवास्तव की ही बात करते हैं। वह कहती हैं ‍कि इन्हीं किताबों के बीच वह बड़ी हुई हैं, इससे उनके जेहन में एक आदर्श आदमी की छवि को आकार मिला है। मैं हमेशा एक ऐसी रात की कल्पना करती हूँ, जिसमें चमकदार कवच में, लंबा, गहरे रंग का और खूबसूरत... कोई आ रहा है, मुझे नींद से जगा रहा है और कहीं दूर ले जा रहा है।

मैंने समूह में औरतों से पूछा कि उनका भारतीय पुरुषों में आदर्श खयाली नायक कौन होगा? उनका जवाब था कि ‘वो’ बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और शाहरुख खान, व्यवसायी अनिल अंबानी और उद्योगपति सुनील मित्तल का मिलाजुला रूप होना चाहिए। वाकई ये दिलचस्प है, यही आज के आदर्श भारतीय पुरुष हैं। महिलाएँ अब पुराने महाराजाओं की तरफ नहीं देखतीं।

डार्क एंड हैंडसम : सविता जैन कहती हैं कि समकालीन भारत की पसंद समकालीन पुरुष हैं, एक ऐसा पुरुष जिसने खु द को अपने आप बनाया हो, पूर्वजों की संपत्ति पर निर्भर न हो, यह उन्हे ज्यादा रोचक बनाता है। सविता की सहेलियाँ इस पर चुटकी लेने से नहीं चूकीं कि सपनों का शहजादा लंबा, गहरे रंग वाला, खूबसूरत, अमीर होगा और उसके पास खुद का हवाई जहाज होगा।

उन्होंने बताया कि वास्तविक जीवन में पुरुषों में जितनी अच्छाइयाँ होती हैं उतनी ही बुराइयाँ भी रहती हैं लेकिन इन काल्पनिक कहानियों के पुरुषों में अलग ये होता है कि उसकी कमियों का कोई अस्तित्व नहीं होता है।

शायद बदक़िस्मती से लेकिन वास्तविक भारतीय पुरुष के बारे में महिलाएँ कहतीं हैं कि उपन्यास के हिस्से कई बार वास्तविक जीवन में उनकी पसंद को प्रभावित करते हैं।

सविता जैन कहतीं हैं कि जब आप किताब पढ़ें, उन क्षणों को अपने प्रियतम के साथ फिर से जिएँ जब आप उन्हें मिलें। किरन चौधरी कहती हैं, 'मुझे तो लगता है कि ये कहानियाँ केवल कल्पना हैं। जब आप इन्हें पढ़ रहे होते हैं तब तक उनके साथ खुश रहते हैं, लेकिन असल ज़िंदगी में ऐसे हीरो नहीं मिलते हैं'। अपने लिए आदर्श जीवन साथी तलाश करना बहुत मुश्किल ह ै। ‘मिल एंड बून’ के हिसाब से, आप सपनों की दुनिया में पहुँच जाते हैं और बाद में निराश होते हैं।

वास्तव में इस एक आलोचना ने मिल्स एंड बून के स्तर को समान कर दिया है - वास्तविता का पूर्ण अभाव कथानक में और चरित्रों दोनों में दिख रहा है लेकिन एक और रीडिंग समूह की मीनाक्षी जैन का मानना है कि वास्तविकता उनकी पसंद की चीजों में सबसे आखिरी स्थान पर आती हैं।

उन्होंने कहा कि जिस दुनिया में हम रह रहे हैं, वह तनाव से भरी है। इस तरह की किताबें उस तनाव से कम से कम कुछ देर की राहत तो देती हैं। आप खुद को हीरोइन की जगह रख कर कल्पना की दुनिया में खो सकते हैं।

Show comments

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

POCO F7 5G : 7550mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए Price और Specifications

10000 रुपए से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान