मुंबई हमलों के 'वांटेड' तो हैं, पर पुरस्कार नहीं

Webdunia
BBC
BBC
पाकिस्तान की संघीय जाँच एजेंसी ने 119 कथित चरपंथियों की सूची जारी है जो सरकार को विभिन्न मामलों में वांटेड हैं। इसमें 20 ऐसे चरमपंथियों का नाम शामिल है जिन पर मुंबई हमलावरों की मदद करने का आरोप है, लेकिन इन चरमपंथियों की गिरफ्तारी पर पुरस्कार की रकम नहीं दी गई है।

बीबीसी को मिली ये सूची चारों प्रांतों की पुलिस के खुफिया अधिकारियों की मदद से तैयार की गई है। जिन कथित चरमपंथियों के बारे में इस सूची में जानकारी दी गई है वह इतनी विस्तृत और व्यापक नहीं है।

इस सूची को रेड बुक नाम दिया गया है जिसमें संघीय जाँच एजेंसी और चारों प्रांतों की पुलिस के सबसे अधिक खतरनाक और वांटेड लोगों का विवरण है। इस सूची में 20 ऐसे कथित चरमपंथियों के नाम शामिल हैं जिन पर मुंबई हमलों के लिप्त होने का आरोप है। लेकिन अश्चर्यजनक बात यह है कि उनकी गिरफ्तारी पर पुरस्कार की रकम का कोई उल्लेख नहीं है।

इस सूची के अनुसार मुल्तान के रहने वाले मोहम्मद अजमत खान जिन्होंने कराची में मुंबई हमलावरों की मदद की थी और फैसलाबाद के इफ्तिखार अली जिन्होंने इस्लामाबाद से 250 अमेरिकी डॉलर सेटेलाइट फोन खरीदने के लिए दिए थे।

सूची में पंजाब के शहर बहावलपुर के रहने वाले शाहिद गफूर का नाम शामिल है जो अल-हुसैनी नौका के चालक थे जिसको मुंबई हमलावरों ने इस्तेमाल किया था।

अब्दुल रहमान, मोहम्मद उस्मान, अतीकुर्रहमान, रियाज अहमद, मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद नईम, अब्दुल शक़ूर, मोहम्मद साबिर सल्फी, मोहम्मद उस्मान और शकील अहमद उस नौका में सवार थे जो मुंबई हमलावरों ने इस्तेमाल की थी।

इसके अनुसार सुफ्यान जफर, मोहम्मद उस्मान जिया, मोहम्मद अब्बास नासिर, जावेद इकबाल, मुख्तियार अहमद और अहमद सईद प्रतिबंधित संगठन लश्करे तैबा को पैसे देते हैं।

पंजाब के अनेक लोग : इन चरमपंथियों में से एक का संबंध पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से है और बाकी पंजाब प्रांत के हैं।

बलूचिस्तान के जिला तुरबत के रहने वाले मोहम्मद खान का नाम भी इस सूची में है। उनके बारे में लिखा गया है कि उन्होंने मुंबई हमलावरों को नौकाएँ दी थीं।

ध्यान रहे कि रेड बुक में शामिल अधिकतर चरमपंथियों का संबंध प्रतिबंधित संगठन लश्करे-झंगवी से बताया गया है। कबाइली इलाकों के चरमपंथियों का नाम इस सूची में नहीं है और न ही तालिबान गुट के किसी नेता का नाम शामिल है।

इस सूची अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सबसे अधिक 25 लोग सरकार को वांछित हैं, जबकि दूसरे नंबर पर सिंध प्रांत के 24 और बलूचिस्तान के 18 वांटेड हैं।

लेकिन सबसे अश्चर्यजनक बात यह है कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के केवल 16 लोग वांटेड है हालाँकि ये प्रांत चरमपंथ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। सूची में सबसे पहला नाम अटक के इबादुर्रहमान का है।

ध्यान रहे कि हर वांटेड व्यक्ति की तस्वीर, त्वचा का रंग, कद काठी, और किन अपराध में लिप्त हैं जैसी जानकारी इस सूची में दर्ज है। कुछ लोगों के बारे में तो काफी हास्यास्पद जानकारी भी दर्ज है जैसे कि ‘शहरी हुलिया’, ‘बॉडी बिल्डर की तरह’, या फिर ‘तब्लीगी की तरह चलना’, ‘रुक रुक कर’, ‘तेज चलना’ आदि।

कुछ लोगों की दाढ़ी के बारे में लिखा है कि ‘सुन्नत के मुताबिक’, ‘शिया प्रकार की’, ‘कानूनी स्तर की’ या फिर ‘जमाती स्टाइल’ की।

कुछ लोगों की जुबान के बारे में काफी दिलचस्प बातें लिखी गई है। एक के बोलने के अंदाज के बारे में लिखा है, ‘बिहारी लहजा’, एक अन्य व्यक्ति के बारे में है कि ‘वह गैर संजीदा बात करता है’।

कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक तेजी से बदलती परिस्थिति में ऐसी किताबों में दर्ज जानकारी बदलती रहती है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

iQOO Z10R 5G : 5,700mAh और 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान