लड़कों से ज्यादा लड़कियों को एचआईवी

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2013 (15:02 IST)
BBC
दक्षिण अफ्रीका में लड़कों से ज्यादा लड़कियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की वजह ‘पुरुषों का उन्हें फंसाना’ है।

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ऐरॉन मोत्सोआलेदी ने कहा है, 'साफ है लड़कियों के साथ लड़के नहीं बल्कि पुरुष यौन संबंध बना रहे हैं, हमें इन पुरुषों के खिलाफ कुछ करना ही होगा, क्योंकि ये हमारे बच्चों को तबाह कर रहे हैं।'

सोवेतान समाचार पत्र के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2011 में 94,000 लड़कियां गर्भवती हुईं और इनमें से 77,000 ने सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भपात करवाया।

मोत्सोआलेदी ने कहा कि कुछ गर्भवती लड़कियों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच थी, और उनमें से भी कई एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं।

सबसे बड़ा अभियान : सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका की 10 प्रतिशत आबादी यानि करीब 50 लाख लोग एचआईवी वायरस के साथ जी रहे हैं।

पिछले वर्ष देश की कुल मौतों में से आधी (2,60,000 से ज्यादा) एड्स की वजह से हुईं।

वर्ष 2009 में ऐरॉन मोत्सोआलेदी के स्वास्थ्य मंत्रालय संभालने के बाद दक्षिण अफ्रीका में एड्स से जान बचाने वाली दवा देने का दुनिया का सबसे बड़ा ऐन्टी-रेट्रोवायरल कार्यक्रम शुरू किया गया।

इसके बाद इन दवाओं का लाभ उठाने वालों की तादाद दोगुनी (15 लाख) हो गई है।

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत